World Cup 2023 india vs England : इंग्लैंड को100 रन से हराकर टॉप पर पहुंचा भारत

0
World Cup 2023 India vs England: India reached the top after defeating England by 100 runs
World Cup 2023 India vs England: India reached the top after defeating England by 100 runs

लखनऊ। ( World Cup 2023 India vs England) मो शमी और जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी की मदद से भारत ने इंग्‍लैंड को 100 रन से हराकर वर्ल्‍ड कप 2023 के 29 वें मैच में जीत का सिक्सर लगाया है। इस जीत के साथ ही भारत प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गया है।

लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम में खेले गए मैच में भारत के 230 रन के जवाब में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड 34.5 ओवर में 129 रन बनाकर सिमट गई। इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन लियम लिविंगस्टन (27) ने बनाए। शमी ने चार इंग्लिश बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। वहीं, बुमराह ने तीन तो कुलदीप को दो विकेट मिला। एक विकेट जडेजा के नाम रही।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने स्कोर बोर्ड पर 9 विकेट खोकर 229 रन लगाए हैं। कप्तान रोहित शर्मा ने 87 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि, रोहित को छोड़कर टीम के अन्य बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में डेविड विली ने तीन विकेट झटके।भारत और इंग्‍लैंड दोनों ने इस मैच के लिए अपनी प्‍लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया था।

मैच के लिए दोनों टीमें इस तरह थी —-

भारत की प्‍लेइंग 11 – रोहित शर्मा (कप्‍तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, मोहम्‍मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और मोहम्‍मद सिराज।

इंग्‍लैंड की प्‍लेइंग 11 – जॉनी बेयरस्‍टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्‍टोक्‍स, जोस बटलर (कप्‍तान), लियाम लिविंगस्‍टोन, मोइन अली, क्रिस वोक्‍स, डेविड विली, आदिल राशिद और मार्क वुड।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here