कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम में राज्य शूटिंग (शाटगन) अकादमी की कु. मानसी रघुवंशी और कु. वंशिका तिवारी शामिल
भोपाल: 9 से 13 दिसम्बर 2024 तक वर्ल्ड यूनिवर्सिटी शूटिंग चैम्पियनशिप 2024 का आयोजन दिल्ली में किया गया। दिल्ली में आयोजित इस चैम्पियनशिप के स्कीट इवेन्ट में भारत को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। कांस्य पदक प्राप्त करने वाली 3 सदस्यीय भारतीय टीम में म.प्र. राज्य शूटिंग (शाटगन) अकादमी की खिलाड़ी मानसी रघुवंशी और वंशिका तिवारी शामिल थी। तीसरी खिलाड़ी कु. यषस्वनी राठौर राजस्थान की खिलाड़ी है। प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक इटली की टीम को और रजत पदक स्लोवाकिया की टीम को मिला।
परिणाम इस प्रकार है:-
कांस्य पदक – भारत कुल – 334 अंक
– कु. यषस्वनी राठौर (राजस्थान), स्कोर – 114 अंक।
– कु. वंशिका तिवारी ( म.प्र. राज्य शूटिंग (शाटगन) अकादमी )- 111 अंक।
– कु. मानसी रघुवंषी ( म.प्र. राज्य शूटिंग (शाटगन) अकादमी )- 109 अंक।
स्वर्ण पदक – इटली – कुल 338 अंक
रजत पदक – स्लोवाकिया कुल – 334 अंक
खेल मंत्री ने दी शुभकामनाऐं
प्रदेष के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने चैम्पियनशिप में कांस्य पदक अर्जित करने वाली भारतीय टीम को शुभकामनाऐं दी है। उल्लेखनीय है कि म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी के कुूल 4 खिलाड़ियों ने विश्व यूनिवर्सिटी गेम्स 2024 में प्रतिभागिता की थी। सभी खिलाड़ियों ने पदक अर्जित किये है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि यह विश्व शूटिंग चैम्पियनशिप में म.प्र.राज्य शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों का यह चौथ पदक है। 4-4 पदक अर्जित करने पर प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये बताया यह परिणाम विभाग द्वारा दिये जा रहे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और उनकी कड़ी मेहनत का प्रतिफल है। उन्होंने उम्मीद जताई हमारे खिलाड़ी इसी तरह विश्व स्तर पर प्रदेश और देश को गौरवान्वित करते रहेंगे। विश्व यूनिवर्सिटी गेम्स में मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों द्वारा 4 पदक अर्जित किये गये पदकों का
विवरण:-
ऐश्वर्य प्रताप सिंह – 50 मी 3 पोजीशन रायफल इवेन्ट की व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक ।
ऐश्वर्य प्रताप सिंह – 50 मी 3 पोजीशन रायफल टीम इवेन्ट स्वर्ण पदक।
कु. नीरू ढांडा – महिला स्कीट व्यक्तिगत इवेन्ट में रजत पदक।
कु. मानसी एवं वंशिका – महिला स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य पदक।
खेल अकादमी के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में 1 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक सहित कुल 4 पदक अर्जित किये।


परिणाम इस प्रकार है:-