WPL 2024: मुंबई इंडियंस की पहली जीत

0

नई दिल्ली: महिला प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत पिछले सीजन के फाइनल के अंजाम जैसी ही रही। 29 साल की संजीवन संजना के आखिरी गेंद पर लगाए छक्के से विस्फोटक ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को मात दी। पिछले साल फाइनल हारने वाली मेग लैनिंग को एक बार फिर हरमनप्रीत कौर के हाथों मात मिली।

दिल्ली कैपिटल्स ने बनाए थे 171 रन
इंग्लैंड की खिलाड़ी एलिस कैप्से (75 रन) के अर्धशतक से दिल्ली कैपिटल्स ने पांच विकेट पर 171 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। मुंबई ने आखिरी गेंद पर जाकर यह लक्ष्य हासिल किया। एलिस ने अपनी तूफानी पारी में 53 गेंद का सामना करते हुए आठ चौके और तीन छक्के जमाये। शबनिम इस्माइल ने मैच की शुरुआत में ही दिल्ली की विस्फोटक बल्लेबाज शेफाली वर्मा (01) को पवेलियन भेज दिया।

मेग लैनिंग और एलिस ने संभाली पारी
इसके बाद एलिस ने कप्तान मेग लैनिंग (31 रन) के साथ मिलकर 64 रन की साझेदारी करके टीम की पारी को संभाला। पावरप्ले में दिल्ली का स्कोर एक विकेट पर 26 रन था। इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स ने 24 गेंदों में 42 रन बनाए। इस पारी में युवा खिलाड़ी ने पांच चौके और दो छक्के जड़े। आखिर में मैरिजान कैप ने 16 रन की पारी खेली। मुंबई इंडियंस के लिए नैट सिवर और अमेलिया कर ने 2-2 विकेट झटके थे।

एस संजना ने आखिरी गेंद पर जमाया छक्का
मुंबई इंडियंस इस मैच में मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी। आखिरी ओवर में उन्हें जीत के लिए 12 रन बनाने थे। हरमनप्रीत कौर ने 34 गेंद पर 55 बनाकर पांचवीं गेंद पर आउट हुईं। इसके बाद मुंबई को आखिरी गेंद पर छह रन की जरूरत थी। 29 साल की एस संजना स्ट्राइक पर आईं और छक्का लगाकर टीम की जीत तय की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here