डब्ल्यूपीएल 2027 की नीलामी 28 अक्टूबर को, 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

0

नई दिल्ली : महिला प्रीमियर लीग 2027 (डब्ल्यूपीएल 2027) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी बुधवार, 28 अक्टूबर को कोच्चि में आयोजित होगी। इस नीलामी में कुल 146 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, लेकिन इनमें से केवल 27 खिलाड़ियों को ही खरीदार मिल सकेंगे। नीलामी में शामिल खिलाड़ियों में 119 भारतीय और 27 विदेशी खिलाड़ी हैं। ऐसे में फ्रेंचाइजी के बीच सीमित स्थानों के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।

पांच टीमों में यूपी वॉरियर्स के पास सबसे बड़ा पर्स है। यह नीलामी कोच्चि में भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से ग्रैंड हयात होटल में होगी। यह पहली बार है जब कोच्चि शहर डब्ल्यूपीएल की नीलामी की मेजबानी कर रहा है। डब्ल्यूपीएल का पांचवां संस्करण 14 जनवरी से 7 फरवरी 2027 तक आयोजित किया जाएगा। यहां डब्ल्यूपीएल 2027 की नीलामी की पूरी जानकारी पढ़ सकते है:

डब्ल्यूपीएल 2027 नीलामी: खिलाड़ियों की पूरी सूची और बेस प्राइस

146 खिलाड़ियों में से 119 भारतीय हैं (22 कैप्ड, 97 अनकैप्ड) और 27 विदेशी हैं (14 कैप्ड, 13 अनकैप्ड, जिनमें एसोसिएट देशों की 6 खिलाड़ी हैं)। इंग्लैंड की सोफिया डंकले और ऑस्ट्रेलिया की सोफी मोलिनक्स इस सूची में सबसे ऊपर हैं। इनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये है। चार खिलाड़ी 40 लाख रुपये के ब्रैकेट में हैं। इनमें जी. कामलिनी, किरण नवगिरे, हीथर ग्राहम और जेस जोनासेन शामिल हैं, जबकि 30 खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखा है। सबसे ज्यादा यानी 106 खिलाड़ियों ने खुद को 10 लाख रुपये के न्यूनतम बेस प्राइस पर रखा है।

डब्ल्यूपीएल ऑक्शन में पहले कैप्ड प्लेयर्स की होगी नीलामी

डब्ल्यूपीएल ऑक्शन की शुरुआत कैप्ड खिलाड़ियों के एक पूरे राउंड से होगी। इसमें इसी क्रम में बल्लेबाज, ऑलराउंडर, विकेटकीपर, तेज गेंदबाज और स्पिनर शामिल होंगे। इसके बाद अनकैप्ड खिलाड़ियों का एक पूरा राउंड होगा। हो सकता है कि 50वें खिलाड़ी के बाद एक्सेलरेटेड राउंड शुरू हो जाएं। पहले एक्सेलरेटेड राउंड में 51 से 146 तक के खिलाड़ी शामिल होंगे। इसके बाद, फ्रेंचाइजी से कुछ निश्चित संख्या में खिलाड़ियों को नामंकित करने के लिए कहा जाएगा। इन खिलाड़ियों को पेश किए जाने के बाद फ्रेंचाइजी से 146 खिलाड़ियों की पूरी सूची में से उन खिलाड़ियों के नाम देने को कहा जाएगा जो अभी तक नहीं बिके हैं, ताकि उन्हें आगे की एक्सेलरेटेड प्रक्रिया में शामिल किया जा सके।

डब्ल्यूपीएल 2027 नीलामी का बजट: किस टीम के पास कितना पर्स?

टीम के पर्स 15 करोड़ रुपये में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन टीमों के पास कितनी रकम उपलब्ध है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि उन्होंने कितने खिलाड़ियों को रिलीज किया है। आसान शब्दों में कहें तो पर्स जितना कम होगी, उतनी स्थिर टीम होगी।

डब्ल्यूपीएल 2027 नीलामी में यूपी वॉरियर्स के पास सबसे बड़ा पर्स

यूपी वॉरियर्स के पास सबसे बड़ा पर्स है, क्योंकि उन्होंने सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को रिलीज किया है। उन्हें आठ स्लॉट (पांच भारतीय और तीन विदेशी) भरने हैं और उनके पास 3.75 करोड़ रुपये उपलब्ध हैं। यह गुजरात जायंट्स (1.25 करोड़ रुपये) के मुकाबले 200% ज्यादा है। इसके बाद डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (1.15 करोड़ रुपये), चार बार रनर-अप रही दिल्ली कैपिटल्स (1.10 करोड़ रुपये) और मुंबई इंडियंस (90 लाख रुपये) का नंबर आता है।

डब्ल्यूपीएल 2027: यूपी वॉरियर्स ने 8 खिलाड़ियों को क्यों किया रिलीज?

यूपी वॉरियर्स 2026 में सबसे आखिरी स्थान पर रही और चार कोशिशों के बावजूद अभी तक फाइनल में नहीं पहुंच पाई है। पिछले साल का प्रदर्शन उसेके लिए काफी निराशाजनक रहा। उसने अपनी पूरी टीम में बड़ा बदलाव किया था। मेग लैनिंग को नया कप्तान और अभिषेक नायर को नया कोच नियुक्त किया था।

डब्ल्यूपीएल नीलामी में इन विदेशी खिलाड़ियों की खुल सकती है किस्मत

ग्रेस हैरिस के अलावा ऑस्ट्रेलिया की टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान सोफी मोलिन्यू भी हैं, जो 2024 में आरसीबी की खिताबी जीत वाली टीम का हिस्सा थीं। जेस जोनासन भी हैं। घुटने की चोट के कारण मोलिन्यू 2025 सीजन नहीं खेल पाई थीं। 2026 सीजन से भी उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था। इस बार उन्होंने 50 लाख रुपये की बेस प्राइस के साथ अपना नाम दिया है। मोलिन्यू निचले क्रम में अच्छी बल्लेबाजी कर सकती हैं और साथ ही चार ओवर की भरोसेमंद गेंदबाजी भी कर सकती हैं। जोनासन पहले दिल्ली कैपिटल्स के साथ थीं। कंधे की चोट के कारण 2026 सीजन नहीं खेल पाई थीं।

नीलामी में अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी फ्रेंचाइजी की नजरें

भारत की पिछली अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम की हिस्सा वृंदा दिनेश और गोंगाडी त्रिशा को टीमें खरीद सकती हैं। ये घरेलू क्रिकेट से उभरने वाली दो बेहतरीन बल्लेबाज हैं। इसके अलावा मुंबई की 15 साल की इरा जाधव पर भी नजर रहेगी, जिन्होंने मुंबई की टी20 लीग में काफी धूम मचाई थी।

डब्ल्यूपीएल 2027: मुंबई इंडियंस ने जी कमलिनी को क्यों किया रिलीज?

माना जा रहा है कि कामलिनी अगले साल होने वाले अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेल सकती हैं, जो डब्ल्यूपीएल के समय के साथ टकराता है। मुंबई इंडियंस ऐसी स्थिति नहीं चाहती थी जहां वह उन्हें (1.1 करोड़ रुपये में) रिटेन तो कर लें, लेकिन उनसे खेल न सकें। इससे उनका कुछ बजट फंस जाता। पुरुषों के क्रिकेट में बीसीसीआई का एक नियम है जो किसी खिलाड़ी को लगातार दो अंडर-19 वर्ल्ड कप खेलने से रोकता है, लेकिन महिला क्रिकेट में फिलहाल ऐसा कोई नियम नहीं है।

डब्ल्यूपीएल 2027 नीलामी: सभी टीमों का स्क्वाड और बचा हुआ पर्स

यूपी वारियर्स
शेष पर्स: 3.75 करोड़ रुपये।
स्लॉट: 8 (विदेशी सहित)
रिटेन खिलाड़ी: दीप्ति शर्मा, हरलीन देयोल, क्रांति गौड़, मेग लैनिंग, फीबी लिचफील्ड, प्रतिका रावल, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख, सोफी एक्लेस्टोन, तारा नॉरिस।
रिलीज खिलाड़ी: किरण नवगिरे, क्लो ट्रायोन, एमी जोन्स, डींड्रा डॉटिन, आशा शोभना, श्वेता सहरावत।

गुजरात जायंट्स

शेष पर्स: 1.25 करोड़ रुपये
स्लॉट: 3
रिटेन: बेथ मूनी, एशले गार्डनर, सोफी डिवाइन, जॉर्जिया वेयरहैम, किम गर्थ, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, यास्तिका भाटिया, अनुष्का शर्मा, भारती फुलमाली, कनिका आहूजा, हैप्पी कुमारी, जिन्तिमणि कलिता।
रिलीज: डैनी व्याट-हॉज, आयुषी सोनी, तितास साधु, शिवानी सिंह।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

शेष पर्स: 1.15 करोड़ रुपये
स्लॉट: 5
रिटेन: स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, एलिसे पेरी, श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वोल, नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, लॉरेन बेल, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, प्रथ्योषा कुमार।
रिलीज: ग्रेस हैरिस, लिन्से स्मिथ, गौतमी नाइक, दयालन हेमलता।

दिल्ली कैपिटल्स

शेष पर्स: 1.10 करोड़ रुपये
स्लॉट: 5
रिटेन: जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, एनाबेल सदरलैंड, मारिजान कप, लॉरा वोल्वार्ड्ट, चिनेले हेनरी, लुसी हैमिल्टन, मिन्नू मणि, निकी प्रसाद, श्री चरणी, ममता मादीवाला, नंदनी शर्मा, दीया यादव।
रिलीज: लिजेल ली, अलाना किंग, तान्या भाटिया, स्नेह राणा, प्रगति सिंह, एड्डला सृजना।

मुंबई इंडियंस

पर्स शेष: 90 लाख रुपये
स्लॉट: 6
रिटेन: हरमनप्रीत कौर, नट साइवर-ब्रंट, अमेलिया केर, हेले मैथ्यूज, शबनिम इस्माइल, अमनजोत कौर, सजीवन सजना, संस्कृति गुप्ता, राहिला फिरदौस, वैष्णवी शर्मा।
रिलीज: जी कमलिनी, सैका इशाक, मिल्ली इलिंगवर्थ, क्रांति रेड्डी, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ।

डब्ल्यूपीएल 2027 नीलामी: सभी टीमों का स्क्वाड और बचा हुआ पर्स

डब्ल्यूपीएल ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी दीप्ति शर्मा हैं। उन्हेंने मेगा ऑक्शन में यूपी वॉरियर्स ने 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। अमेलिया कर को मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ और शिखा पांडे को यूपी वॉरियर्स ने 2.40 करोड़ रुपये में खरीदा था। गुजरात टाइटंस ने सोफी डिवाइन को 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। मेग लेनिंग को यूपी वॉरियर्स ने 1.90 करोड़ में खरीदा था।

डब्ल्यूपीएल 2027 नीलामी की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? जानें पूरा विवरण

डब्ल्यूपीएल 2027 की नीलामी 28 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और टीवी पर इसका प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here