29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

कुश्ती खिलाड़ी मिहिका सोनकर ने मध्य प्रदेश को दिलाया रजत पदक

नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स, भोपाल। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 12 से 14 फरवरी 2026 तक आयोजित सीनियर फेडरेशन कप राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की कुश्ती खिलाड़ी मिहिका सोनकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 53 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में मिहिका सोनकर ने झारखंड की पहलवान रिया कुमारी को चार अंकों की बढ़त के साथ पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में कड़े संघर्ष के बाद मिहिका ने रजत पदक अपने नाम किया, जिससे मध्य प्रदेश को इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अहम सफलता मिली।

मिहिका सोनकर, मध्य प्रदेश के जबलपुर में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित कुश्ती केंद्र की खिलाड़ी हैं। वह वर्तमान में कुश्ती प्रशिक्षक, विश्वामित्र अवार्डी विनय प्रजापति के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उनके अनुशासन, तकनीक और निरंतर अभ्यास का ही परिणाम है कि उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धि हासिल की।

मिहिका की इस सफलता पर मध्य प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष, विश्वामित्र अवार्डी उमाशंकर पटेल, जिला खेल अधिकारी आशीष पाण्डेय, अंतरराष्ट्रीय पहलवान अज्जू, राममिलन पहलवान एवं गगन पहलवान ने भी मिहिका सोनकर की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। सभी ने गंगा सोनकर एवं ज्योति सोनकर की पुत्री मिहिका को प्रदेश की उभरती हुई प्रतिभा बताते हुए आगे भी बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles