WTC : अंवर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में टॉप पर पहुंचा इंग्लैंड, भारत की ये है स्थिति

0

नई दिल्ली: वर्ल्ट टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकल में भारतीय क्रिकेट टीम अपना पहला टेस्ट सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेल रही है। इस 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले ही मैच में भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा और भारतीय टीम की शुरुआत शुभमन गिल की कप्तानी में खराब हुई।

टॉप पर पहुंचा इंग्लैंड

बेन स्टोक्स की कप्तानी में मेजबान इंग्लैंड ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया और वर्ल्ट टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंकतालिका में टॉप पर पहुंच गई। वहीं भारतीय टीम फिलहाल इस अंकतालिका में चौथे नंबर पर है। भारतीय टीम को अपने पहले ही मैच में हार मिली और वो एक भी अंक अर्जित नहीं कर पाई। लीड्स टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को चौथी पारी में जीत के लिए 371 रन का मुश्किल टारगेट दिया था, लेकिन भारतीय गेंदबाजी काफी खराब रही और इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने मैच के आखिरी दिन जीत के लिए बचे 350 रन के लक्ष्य को आराम से हासिल कर लिया।

इंग्लिश टीम ने 5 विकेट पर 373 रन बनाते हुए मैच जीत लिया और भारत को निराश होना पड़ा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंकतालिका की बात करें तो इसमें भारत के खिलाफ जीत के बाद इंग्लैंड पहले स्थान पर है जिसने अपने पहले मैच को जीतकर 12 अंक हासिल किए और इस टीम की जीत का प्रतिशत 100.00 है तो वहीं इसमें दूसरे नंबर पर बांग्लादेश तो तीसरे नंबर पर श्रीलंका है। बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला गया मैच ड्रॉ रहा था और दोनों टीमों के 4-4 अंक हैं जबकि जीत का प्रतिशत 33.33-33.33 है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here