ऐशेज़ के आखिरी टेस्ट में WTC अंक दांव पर, ख्वाजा का विदाई मुकाबला

0

सिडनी । ऐशेज़ सीरीज़ का पांचवां और आखिरी टेस्ट सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा, जहां सिर्फ प्रतिष्ठा ही नहीं बल्कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के अहम अंक भी दांव पर होंगे। ऑस्ट्रेलिया पहले ही सीरीज़ अपने नाम कर चुका है, लेकिन उसकी नजरें इसे 4-1 से खत्म करने पर होंगी। वहीं इंग्लैंड के लिए 3-2 का संभावित परिणाम सम्मानजनक जरूर होगा, पर WTC समीकरणों में इसका असर सीमित ही रहेगा। इस टेस्ट की भावनात्मक अहमियत भी कम नहीं है। ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज़ उस्मान ख्वाजा अपने 88 टेस्ट के करियर का आखिरी मुकाबला खेलेंगे। 39 वर्षीय ख्वाजा ने इसी मैदान पर 15 साल पहले टेस्ट डेब्यू किया था और अब वहीं से विदाई लेंगे।

ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्नस लाबुशेन पर खास निगाहें रहेंगी, जिनका फॉर्म इस सीरीज़ में उतार-चढ़ाव भरा रहा है। दूसरी ओर इंग्लैंड की उम्मीदें हैरी ब्रूक से जुड़ी होंगी, जिन्होंने मेलबर्न टेस्ट में दबाव में शानदार बल्लेबाज़ी की थी। WTC के लिहाज से यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के लिए ज्यादा अहम है, क्योंकि इंग्लैंड की फाइनल में पहुंचने की राह लगभग बंद हो चुकी है। नए साल की शुरुआत में यह टेस्ट दोनों टीमों के लिए भविष्य की दिशा तय करने वाला साबित हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here