WTC Points Table: भारत-इंग्लैंड के बीच रोमांचक ड्रॉ, पॉइंट्स टेबल में किस टीम ने बढ़त बनाई?

0

नई दिल्ली: भारत ने मैनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी का मुकाबला रोमांचक ड्रॉ में समाप्त किया। इंग्लैंड के पास भारत को आउट करने के लिए 5 सेशन से ज्यादा का समय था, लेकिन शुभमन गिल, रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर के शतक ने सुनिश्चित किया कि भारत मैच को बचाए। केएल राहुल ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की। मैनचेस्टर ड्रॉ होने के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में कोई बदलाव नहीं हुआ। दोनों टीमों को 4-4 अंक मिले। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिक 2025-27 अंक तालिका में भारत के 16 हो गए हैं। वह चौथे स्थान पर बरकरार है। इंग्लैंड चार अंक अर्जित करने के बावजूद तीसरे स्थान पर है। इंग्लैंड को लॉर्ड्स में धीमी ओवर गति के कारण दो अंकों की पेनल्टी के कारण नुकसान हुआ।

ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर, भारत खिसका

वेस्टइंडीज के खिलाफ 3-0 की टेस्ट सीरीज़ जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका ने अभी तक इस डब्ल्यूटीसी साइकल में कोई मैच नहीं खेला है। टीमों को जीत पर 12 अंक, ड्रॉ पर चार अंक और टाई पर छह अंक मिलते हैं। शीर्ष दो टीमें जून 2027 में लॉर्ड्स में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में भिड़ेंगी। जून 2025 में डब्ल्यूटीसी का तीसरा फाइनल हुआ था। लॉर्ड्स में साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की थी।

डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल
टीम मैच जीत हार ड्रॉ अंक अंक कटे पीसीटी
ऑस्ट्रेलिया 3 3 0 0 36 0 100
श्रीलंका 2 1 0 1 16 0 66.67
इंगलैंड 4 2 1 1 26 2 54.16
भारत 4 1 2 1 16 0 33.33
बांग्लादेश 2 0 1 1 4 0 16.67
वेस्टइंडीज 3 0 3 0 0 0 0
न्यूजीलैंड 0 0 0 0 0 0 0
पाकिस्तान 0 0 0 0 0 0 0
साउथ अफ्रीका 0 0 0 0 0 0 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here