WTC Points Table: लगातार दो मैचों में हार से भारत को हुआ नुकसान, पढ़ें अंक तालिका का हाल

0

पुणे: बंगलूरू के बाद पुणे में भी भारत को हार का सामना करना पड़ा। शनिवार को न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन 113 रनों से हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंक तालिका में चौथा स्थान हासिल कर लिया। इस हार से भारत के अंक प्रतिशत में गिरावट दर्ज की गई है।

भारत को हुआ नुकसान

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला अगले साल जून में लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा। भारत फिलहाल अंक तालिका में शीर्ष पर है, लेकिन कीवियों के खिलाफ लगातार दो टेस्ट मैचों में हार के बाद उनके अंक प्रतिशत में गिरवाट दर्ज की गई है। पुणे टेस्ट में हार से पहले उनका अंक प्रतिशत 68.06 था, अब यह 62.82 रह गया है। वहीं, न्यूजीलैंड पांचवें पायदान से चौथे पर पहुंच गई है। उनके अंक प्रतिशत (50) में भी सुधार हुआ है। अब भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए छह टेस्ट मैचों में चार में जीत दर्ज करनी होगी। अभी भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट मुकाबला एक नवंबर से खेलना है। इसके बाद टीम इंडिया अगले महीने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की अंक तालिका
टीम मैच जीत हार टाई ड्रॉ अंक अंक प्रतिशत
भारत 13 8 4 0 1 98 62.82
ऑस्ट्रेलिया 12 8 3 0 1 90 62.50
श्रीलंका 9 5 4 0 0 60 55.56
न्यूजीलैंड 10 5 5 0 0 60 50.00
दक्षिण अफ्रीका 7 3 3 0 1 40 47.62
इंग्लैंड 19 9 9 0 1 93 40.79
पाकिस्तान 10 4 6 0 0 40 33.33
बांग्लादेश 9 3 6 0 0 33 30.56
वेस्टइंडीज 9 1 6 0 2 20 18.52

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here