31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

वूशु : श्रुति सरवैया और हिमांशु विश्वकर्मा ब्राजील खेलने जाएंगे

भोपाल। साई भोपाल की श्रुति सरवैया और हिमांशु विश्वकर्मा भारतीय वूशु दल में चयनित हुए हैं। इनके अलावा जबलपुर की तान्या जाटव और स्पर्श खरे भी टीम में चुने गए हैं। इस तरह मप्र के चार खिलाड़ी भारतीय वूशु दल का हिस्सा बने हैं। चारों खिलाड़ी सातवीं वर्ल्ड जूनियर वूशु चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए रविवार ब्राजील रवाना हो रहे हैं। मप्र वूशु संघ के टेक्निकल डायरेक्टर मनोज गुप्ता के अनुसार वर्ल्ड चैंपियनशिप 10 से 17 जुलाई 2018 तक होगी। मप्र की विश्वामित्र अवार्डी कोच सारिका गुप्ता भारतीय दल की कोच नियुक्त की गई हैं। भारतीय टीम साई भोपाल में आयोजित कैंप में हिस्सा ले रहे हैं। इन चारों खिलाड़ियों ने चयन के बाद साई भोपाल के निदेशक राजिंदर सिंह से भेंट की। इस दौरान मप्र वूशु संघ के एनके त्रिपाठी, भी साथ थे।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles