2024 में भारत के लिए लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के यशस्वी के नाम, रोहित, गिल, सूर्या, रिंकू इस नंबर पर

0

नई दिल्ली: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश का क्लीन स्वीप करते हुए उसे 2-0 से हरा दिया। अब बांग्लादेश को भारत के खिलाफ 3 मैचों की टी20आई सीरीज में हिस्सा लेना है जिसकी शुरुआत 6 अक्टूबर से होगी। इस टी20 सीरीज में यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी नहीं खेलेंगे जो टेस्ट टीम का हिस्सा था। आगे आने वाले क्रिकेट सीरीज को देखते हुए इन खिलाड़ियों को टी20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है।

बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन शानदार रहा खास तौर पर दूसरे टेस्ट मैच की दोनों पारियों में उन्होंने बेहद तेज गति से खेलते हुए अर्धशतक लगाए और भारत की जीत में बड़ी भूमिका अदा की। यशस्वी ने पहली पारी में 51 गेंदों पर 72 रन जबकि दूसरी पारी में 45 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली और इन दोनों पारियों में 3 छक्के भी लगाए। साल 2024 में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी यशस्वी ही हैं।

2024 में सबसे ज्यादा छक्के यशस्वी के नाम

यशस्वी जायसवाल ने साल 2024 में अब तक भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं जिसकी संख्या 45 है वहीं रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं जिन्होंने कुल 41 छक्के जड़े हैं। इस साल भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर शुभमन गिल हैं जिन्होंने 22 छक्के लगाए हैं जबकि चौथे स्थान पर मौजूद शिवम दुबे ने कुल 17 छक्के जड़े हैं। भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अब तक 13 छक्के लगाए हैं और पांचवें स्थान पर हैं जबकि 12 छक्कों के साथ रिंकू सिंह छठे नंबर पर हैं।

2024 में भारत के लिए सर्वाधिक छक्के

45 – यशस्वी जयसवाल
41 – रोहित शर्मा
22 – शुभमन गिल
17 – शिवम दुबे
13 – सूर्यकुमार यादव
12 – रिंकू सिंह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here