नई दिल्ली : भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल सके, लेकिन दूसरे टेस्ट में उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। यशस्वी बेहतरीन बल्लेबाज हैं और एक बार लय हासिल करने के बाद बड़ी पारी खेलने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने अपने प्रदर्शन से कई बार अपनी प्रतिभा साबित की है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी यशस्वी के नाम एक शानदार रिकॉर्ड दर्ज है। वह WTC के एक साइकल यानी एक चक्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं।
भारत की तरफ से WTC के एक साइकल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में यशस्वी जायसवाल टॉप पर हैं और उन्होंने ये कमाल तीसरे साइकल में किया था और उन्होंने 53 की औसत से कुल 1798 रन बनाए थे। इस लिस्ट में पूर्व भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे दूसरे नंबर पर हैं जिन्होंने WTC के पहले साइकल में 43 की औसत से 1159 रन बनाए थे तो वहीं रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर हैं। पूर्व भारतीयय कप्तान रोहित शर्मा ने WTC के पहले साइकल में 61 की औसत से कुल 1094 रन बनाए थे।
इस लिस्ट में भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल चौथे नंबर पर हैं जिन्होंने WTC के चौथे साइकल में 70 की औसत से कुल 974 रन बनाए हैं तो वहीं 5वें नंबर पर भी गिल ही हैं जिन्होंने WTC के तीसरे साइकल में 37 की औसत से 972 रन बनाए थे। विराट कोहली इस सूची में छठे स्थान पर हैं जिन्होंने WTC के 43 की औसत से 934 रन बनाए थे तो वहीं WTC के के दूसरे सीजन में 32 की औसत से 932 रन बनाए थे। चेतेश्वर पुजारा लिस्ट में 8वें नंबर पर हैं जिन्होंने WTC के दूसरे सीजन में कुल 928 रन बनाए थे जबकि 9वें नंबर पर केएल राहुल हैं जिन्होंने WTC के चौथे साइकल में कुल 913 रन बनाए हैं। गिल और केएल राहुल के पास इस सीजन में कई खिलाड़ियों को पीछे छोड़ने का मौका है।


