यशवर्धन के शतक का जलवा, आर्यवीर सहवाग भी चमके; दूसरे यूथ वनडे के टॉप-5 खिलाड़ी

0

नई दिल्ली : भारत अंडर-19 ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को 3 मैचों की यूथ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में सोमवार (21 सितंबर) को 102 रन से हराकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली। भारतीय टीम की इस जीत में कप्तान यशवर्धन चौहान का ऑलराउंड प्रदर्शन खास रहा। यशवर्धन ने सीरीज के दोनों मुकाबलों में बल्ले और गेंद से शानदार योगदान दिया है। वह सीरीज में बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों विभागों में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं। पहले मैच में उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली थी, जबकि दूसरे मुकाबले में शानदार शतक जड़कर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। गेंदबाजी में भी यशवर्धन ने दोनों मैचों में 2-2 विकेट हासिल किए हैं।

इंडिया अंडर-19 और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के बीच यूथ वनडे सीरीज के टॉप-5 बल्लेबाजों की बात करें तो यशबर्धन चौहान ने 2 पारियों में 176 रन जड़े हैं और वह शीर्ष पर हैं। कंगारू कप्तान जैक जोस्नेक ने 2 पारियों में 136 रन बनाए हैं और वह दूसरे नंबर पर हैं। वीके विनीत 1 पारी में 87 रन बनाकर तीसरे नंबर पर हैं। भारत के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग 2 पारियों में 75 रन बनाकर चौथे नंबर पर हैं। जेड हॉलिक 57 रन बनाकर पांचवें पर हैं।

इंडिया अंडर-19 और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टॉप-5 बैटर
खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट 4s 6s
यशबर्धन चौहान 2 2 176 88 131.34 20 4
जैक जोसनेक 2 2 136 68 151.11 13 7
वीके विनीत 1 1 87 87 94.57 4 6
आर्यवीर सहवाग 2 2 75 37.5 101.35 14 0
जेड हॉलिक 2 2 57 28.5 85.07 4 2

इंडिया अंडर-19 और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के बीच यूथ वनडे सीरीज के टॉप-5 गेंदबाजों की बात करें तो यशबर्धन 2 पारियो में 4 विकेट के साथ शीर्ष पर हैं। थॉमस वासेओ और चिगुरुपति वेंकट 4-4 विकेट लेकर दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। क्वाय पटेल और मोहित उल्वा 2-2 विकेट के साथ चौथे और पांचवें नंबर पर हैं।

इंडिया अंडर-19 और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टॉप-5 बॉलर
खिलाड़ी मैच ओवर गेंद विकेट औसत रन 4-FERS 5-FERS
यशबर्धन चौहान 2 12 72 4 21 84 0 0
थॉमस वासेओ 2 14 84 4 28.25 113 0 0
चिगुरुपति वेंकट 2 11 66 4 25.75 103 0 0
काव्य पटेल 1 7 42 2 11.5 23 0 0
मोहित उल्वा 2 11 66 2 19 38 0 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here