31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

योगेश्वर दत्त की हुई सगाई, दहेज में लेंगे केवल एक रुपया

नई दिल्ली। ओलंपिक रेसलर योगेश्वर दत्त 16 जनवरी को दिल्ली में शादी करने वाले हैं। उनकी शादी वैसे अपने आप में चर्चा का विषय है लेकिन योगेश्वर की यह शादी दहेज को लेकर भी चर्चा में रहेगी। दरअसल, योगेश्वर ने फैसला किया है कि वह दहेज के रूप में दुल्हन के परिवार से केवल एक रुपया लेंगे। योगेश्वर हरियाणा के कांग्रेस नेता जयभगवान शर्मा की बेटी से शादी करने वाले हैं। उनकी होनी वाली पत्नी का नाम शीतल है। शनिवार (14 जनवरी) को योगेश्वर और शीतल की सगाई हुई। सगाई का कार्यक्रम सोनीपत के मुरथल में हुआ था। इससे पहले अक्टूबर 2016 में दोनों के सगाई करने की खबर आई थी।
योगेश्वर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मैंने देखा है कि मेरे परिवार के लोगों ने अपनी लड़कियों के लिए कितनी मुश्किल से दहेज का पैसा जुटाया था। उनको कितनी परेशानी उठानी पड़ी मैं जानता हूं। 34 साल के योगेश्वर ने आगे कहा, ‘उसके बाद मैंने बड़े होते हुए सिर्फ दो ही चीजें सोची थीं। पहली बात तो यह है कि मैं कुश्ती में बड़ा मुकाम हासिल करूंगा और दूसरा कि दहेज नहीं लूंगा।’ मेरा पहला सपना पूरा हो गया है। अब दूसरे सपने और वादे को पूरा करने का वक्त है। योगेश्वर ने आगे कहा कि काश उनकी शादी को देखने के लिए उनके पिता रामेश्वर दत्त और मास्टर सतबीर सिंह जिंदा होते। योगेश्वर ने कहा कि उनकी इच्छा थी कि उनका दूसरा सपना पूरा होते हुए देखने के लिए उनके पिता और कोच जिंदा होते। खबरों के मुताबिक योगेश्वर की मां सुशीला देवी ने कहा कि योगेश्वर की शादी उनके लिए खास मौका है। उन्होंने यह भी कहा कि वह दुल्हन के परिवार से एक रुपए के अलावा कुछ और नहीं लेंगी। योगेश्वर की मंगेतर शीतल अध्यापक पात्रता परीक्षा पास करने के बाद सोनीपत से बीए कर रही हैं। शीतल कांग्रेसी नेता जयभगवान शर्मा की इकलौती बेटी हैं। जयभगवान शर्मा ने 2009 में सफीदों से हरियाणा जनहित कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। बाद में कुलदीप बिश्नोई के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए है।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles