युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 50 छक्कों की रेस में क्रिस गेल-रसेल को छोड़ा पीछे

0

नई दिल्ली : वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के 64वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 10 गगनचुंबी छक्के लगाए। इसी के साथ उन्होंने मौजूदा सीजन में अपने 53 छक्के पूरे कर लिए। वह आईपीएल इतिहास में एक सीजन में 50 छक्के लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। साथ ही उन्होंने एक आईपीएल सीजन में सबसे तेज 50 छक्कों का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल और आंद्रे रसेल जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 13 पारियों में ही अपने 53 छक्के पूरे कर लिए हैं। अगर वह बचे हुए मैचों में 6 और छक्के लगाते हैं तो वह क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देंगे। क्रिस गेल ने 2012 में एक सीजन में 59 छक्के लगाए थे। वैभव सूर्यवंशी एक सीजन में 50 छक्के लगाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने सबसे कम गेंदों में यह उपलब्धि हासिल कर “सबसे तेज 50 छक्के” का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वैभव ने आंद्रे रसेल और क्रिस गेल जैसे दिग्गजों के पुराने रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया है।

छक्कों की रेस में नया बादशाह, IPL में सबसे तेज 50 सिक्स का रिकॉर्ड

236 गेंद: वैभव सूर्यवंशी, 2026
237 गेंद: आंद्रे रसेल, 2019
430 गेंद: क्रिस गेल, 2012
456 गेंद: क्रिस गेल, 2013

IPL में सबसे कम गेंदों में 500 रन पूरा करने का ऐतिहासिक कारनामा

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 की अपनी 13वीं पारी में 500 रनों का आंकड़ा पार किया। उन्होंने 220 गेंदों में 500 रन पूरे कर यह उपलब्धि हासिल की, जो किसी भी आईपीएल सीजन में सबसे कम गेंदों में 500 रन बनाने का रिकॉर्ड है। सीजन के 64 मैचों के बाद वह 579 रन के साथ ऑरेंज कैप भी अपने नाम कर चुके हैं। उनके नाम अब तक 53 छक्के और 50 चौके दर्ज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here