यूथ ओलिंपिक : तबाबी जूडो में रजत जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी

0

ब्यूनस आयर्स। थांगजाम तबाबी देवी ओलिंपिक स्तर पर जूडो में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गईं हैं। उन्होंने तीसरे यूथ ओलिंपिक में यहां महिलाओं की 44 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता। जबकि इस वर्ग का स्वर्ण पदक वेनेजुएला की मारिया गिमिनेज ने हासिल किया। मारिया ने फाइनल में मणिपुर की रहने वाली तबाबी को 10-0 से हराया। तबाबी कैडेट वर्ग में एशियाई चैम्पियन रह चुकी हैं।

भारत अब तक ओलिंपिक स्तर पर सीनियर या जूनियर स्तर पर जूडो में कभी भी पदक नहीं जीत पाया था। 16 साल की तबाबी ने सेमीफाइनल में क्रोएशिया की एना विक्तोरिजा पुलजिज को 10-0 से हराया था।
भारत के इस यूथ ओलिंपिक गेम्स में अब दो पदक हो गए हैं। इस टूर्नामेंट में भारत को पहला पदक तुषार माने ने दिलाया था। उन्होंने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में रजत पदक जीता था।