WCL 2026 के टॉप-10 बल्लेबाजों में युवराज का दबदबा, क्रिस गेल टॉप-5 से बाहर

0

नई दिल्ली : वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 का रोमांच जारी है और अब तक टूर्नामेंट में कुल 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इंडिया चैंपियंस ने इनमें से 2 मैच खेले हैं, जिसमें टीम को 1 मुकाबले में जीत और 1 में हार का सामना करना पड़ा है। खबर लिखे जाने तक इंडिया चैंपियंस के खाते में 2 अंक हैं और टीम अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। अब तक खेले गए मुकाबलों में कई बल्लेबाजों ने शानदार पारियां खेलकर अपनी छाप छोड़ी है। ऐसे में नजर डालते हैं WCL 2026 में अब तक की सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों पर, जिनमें भारत के 2 बल्लेबाज भी शामिल हैं।

रिचर्ड लेवी की सबसे बड़ी पारी, युवराज सिंह चौथे नंबर पर

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 में अब तक खेले 6 मैचों में एक भी शतकीय पारी अब तक नहीं खेली गई है, हालांकि कुछ बल्लेबाज शतक के करीब जरूर पहुंचे, लेकिन वो इसे पूरा नहीं कर पाए। इन मैचों में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में रिचर्ड लेवी पहले स्थान पर हैं जिन्होंने अपनी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी 87 रन की खेली है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रवि बोपारा हैं जिन्होंने 83 रन की सबसे बड़ी पारी खेली है तो वहीं तीसरे नंबर पर भी रवि बोपारा ही हैं जिन्होंने 77 रन की पारी खेली है।

इस लिस्ट में चौथे स्थान पर इंडिया चैंपियंस के कप्तान युवराज सिंह हैं। उन्होंने इस सीजन के अपने पहले ही लीग मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 71 रन की पारी खेली थी और टीम की जीत में अहम योगदान दिया था। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स 70 रन की अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी के साथ पांचवें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के डी आर्सी शॉर्ट ने अब तक 65 रन की पारी खेली है और वह छठे स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल 60 रन की पारी के साथ सातवें स्थान पर मौजूद हैं, जबकि भारत के अंबाती रायुडू 47 रन की अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी के साथ नौवें स्थान पर हैं।

WCL 2026 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-10 बल्लेबाज
बल्लेबाज रन गेंद स्ट्राइक रेट विरुद्ध 4 6
रिचर्ज लेवी 87 39 223.08 वेस्टइंडीज चैंपियंस 5 8
रवि बोपारा 83 46 180.43 इंडिया चैंपियंस 5 6
रवि बोपारा 77 45 171.11 बांग्लादेश चैंपियंस 5 6
युवराज सिंह 71 44 161.36 ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस 5 6
एबी डिविलियर्स 70 39 179.49 वेस्टइंडीज चैंपियंस 4 5
डी आर्सी शॉर्ट 65 28 232.14 इंडिया चैंपियंस 4 7
क्रिस गेल 60 31 193.55 साउथ अफ्रीका चैंपियंस 4 5
समित पटेल 57 44 129.55 इंडिया चैंपियंस 4 3
अंबाती रायुडू 47 31 151.61 इंग्लैंड चैंपियंस 3 3
जो बर्न्स 45 32 140.62 इंडिया चैंपियंस 0 4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here