Yuzvendra Chahal T20 में सबसे ज्यादा छक्के लुटाने वाले गेंदबाज बने

0
Yuzvendra Chahal
Yuzvendra Chahal

नई दिल्ली। चहल टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लुटाने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने अब तक 79 पारियों में अपनी गेंदबाजी में 129 छक्के लुटाए हैं। चहल को हर 14 गेंद पर एक छक्का पड़ता है।

कुलदीप ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में कुल 16 ओवर गेंदबाजी की। इस दौरान उन्होंने 92 रन लुटाए और छह विकेट झटके। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 5.8 का रहा। वहीं, चहल ने कुल 18 ओवर गेंदबाजी की। इस दौरान उन्होंने 163 रन लुटाए और पांच विकेट झटके। उनका इकॉनमी रेट 9.1 का रहा।

चहल टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लुटाने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने अब तक 79 पारियों में अपनी गेंदबाजी में 129 छक्के लुटाए हैं। चहल को हर 14 गेंद पर एक छक्का पड़ता है। उन्होंने इस मामले में न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी की बराबरी की, लेकिन सोढ़ी का बॉल पर सिक्स रेट चहल से बेहतर है।

सोढ़ी ने 95 टी20 अंतरराष्ट्रीय पारियों में 125 छक्के लुटाए हैं। उनकी हर 16 गेंद पर एक छक्का लगता है। इंग्लैंड के आदिल रशीद इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 91 पारियों में 119 छक्के लुटाए हैं। उनका बॉल पर सिक्स रेट 16.7 का है यानी उनकी हर 17 गेंदों पर एक छक्का लगता है।

न्यूजीलैंड के टिम साउदी चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 105 टी20 पारियों में 117 छक्के दिए हैं। साउदी हर 20 गेंद पर एक छक्का खाते हैं। वहीं, बांग्लादेश के शाकिब अल हसन लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। वह 114 टी20 अंतरराष्ट्रीय पारियों में 107 छक्के खा चुके हैं। उनकी हर 23 गेंद पर एक छक्का लगता है।

वर्ल्ड नंबर-वन टी20 टीम भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। यह पिछले दो वर्षों में टीम इंडिया की पहली टी20 सीरीज हार रही। इस हार के बाद भारतीय टीम आलोचनाओं के घेरे में है। बैटिंग हो या बॉलिंग, टीम इंडिया का प्रदर्शन दोनों डिपार्टमेंट में लचर रहा। 2024 में वेस्टइंडीज और अमेरिका की सह-मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है।

ऐसे में इस सीरीज को तैयारी के तौर पर देखा जा रहा था, क्योंकि अब सीधे टीम इंडिया कैरिबियाई धरती का दौरा टी20 वर्ल्ड कप के दौरान ही करेगी। हालांकि, भारतीय टीम का प्रदर्शन खराब रहा। भारत को अपने रिस्ट स्पिनर्स युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव से काफी उम्मीदें थीं। कुलदीप ने तो अपनी फिरकी से विंडीज के बल्लेबाजों को परेशान किया, लेकिन चहल ऐसा करने में नाकाम रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here