नई दिल्ली : जहीर खान ने मोहित शर्मा के साथ मिलकर पहले मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की कंबाइंड ऑल-टाइम प्लेइंग 11 का चयन किया था। इसके बाद, जहीर ने अकेले ही मुंबई इंडियंस की ऑल-टाइम प्लेइंग 11 का चयन किया, जिसमें उन्होंने 3 तेज गेंदबाजों को शामिल किया और साथ ही इस टीम में 2 ऑलराउंडर को भी जगह दी।
ऑल-टाइम XI में जहीर ने 3 प्रमुख तेज गेंदबाजों को चुना
जहीर खान मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में खेल चुके हैं और वो इस टीम के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक रहे हैं, लेकिन उन्होंने खुद को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया। वैसे मुंबई में एक से बढ़कर एक तेज गेंदबाज रहे हैं और जहीर ने क्रिकबज पर चुनी अपनी ऑल-टाइम प्लेइंग इलेवन में जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा और ट्रेंट बोल्ट को शामिल किया।
दो ऑलराउंडर टीम में शामिल
जहीर खान ने अपनी प्लेइंग 11 में दो ऑलराउंडर को शामिल किया जो किरोन पोलार्ड और हार्दिक पंड्या हैं। पोलार्ड स्पिन ऑलराउंडर हैं जबकि हार्दिक पंड्या तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं। स्पिनर के रूप में उन्होंने इस टीम में हरभजन सिंह को शामिल किया। जहीर ने अपनी इस टीम में ओपनर के रूप में रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर को शामिल किया।
रोहित-सचिन टीम के ओपनर
जहीर खान ने मुंबई की ऑल-टाइम प्लेइंग 11 में तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए जोस बटलर को रखा जबकि चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव को शामिल किया। हालांकि जहीर ने मुंबई-चेन्नई कंबाइंड प्लेइंग 11 में सूर्यकुमार को टीम में जगह नहीं दी थी। वहीं उन्होंने 5वें नंबर पर बैटिंग क्रम में अंबाती रायुडू को रखा। पोलार्ड और हार्दिक को उन्होंने बैटिंग क्रम में छठे और 7वें स्थान पर रखा।
जहीर खान द्वारा चुनी गई मुंबई इंडियंस की ऑलटाइम प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर, जोस बटलर, सूर्यकुमार यादव, अंबाती रायुडू, किरोन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, हरभजन सिंह, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा, ट्रेंट बोल्ट।

