एनसीसीसी ने चाणक्य अकादमी को हराया

0
भोपाल।  आरएनटीयू/आइसेक्ट यूनीवर्सिटी द्वारा आयोजित नेटलिंक कप में मंगलवार 9 अप्रैल 2019 को एनसीसीसी और चाणक्य के बीच मैच खेला गया। एनसीसीसी ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करते हुये चाणक्य अकादमी ने 44.5 ओवर में 150 रन बनाऐ। उनकी ओर से रवि सिंह ने 39 रन, मानस श्रीवास्तव ने 24, सुमित और अनिकेत परमान ने 17-17 रन बनाए। एनसीसीसी के जैद और अमित वर्मा ने 3-3 विकेट लिए। जबकि रितिक और विमलेश ने 1-1 विकेट लिया।

जबाव में एनसीसीसी ने 151 रनों के लक्ष्य कों 37.1 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर पा लिया। गौरांग ने सधी हुई पारी खेलते हुए 70 रन बनाये। उत्कर्श ने 36 रन, और पीयुष ने 14 रनों की पारी खेली। चाणक्य की और से अक्षय ने 2 और आशीष बालाजी ने एक सफलता हासिल की। गोरांग जाघवानी रेडरोज मैन ऑफ द मैच रहे। उन्हें एनसीसीसी के कोच भुवन शुक्ला, अंपायर सदफ सिद्धिकी और ब्रजेन्द्र सिंह (जीतू) ने पुरस्कृत किया।