रियान,मयंक और सेकंड इनिंग की टीमें जीतीं

0

भोपाल।  ओल्ड कैम्पियन खेल मैदान पर 19 वीं अखिल भारतीय मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट प्रतियोगिता में आज चार मैच खेले गये।आज का पहला मैच आर बी एस आर एस व रियान वॉटर के बीच खेला गया ,पहले बल्लेबाज़ी करते हुए रियान ने 176/8 रन  बनाए रूपेश ने 53 रन,समीर ने 38 रन बनाए ,आर बी एस आर एस की ओर से  मोहन ,आशीष व पी सी जोशी ने क्रमशः 2-2 विकेट लिये।

जवाबी पारी खेलते हुए आर बी एस आर एस की टीम 100/10 रन ही बना सकी ,केवल पी सी जोशी ने 30 रन बनाए, रियान की ओर से रूपेश ने 3 जबकि समीर व रौनक़ ने 2-2 विकेट लिए ।

मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए रूपेश को  मैन ऑफ़ द मैच चुना गया ।

आज प्रतियोगिता का दूसरा मैच मयंक अकादमी विरुद्ध डायनामिक क्लब के बीच खेला गया ,टॉस जीतकर पहले खेलते हुए मयंक चतुर्वेदी अकादमी ने 185/6 रन बनाए  हृदयेश ने 88  शुभम ने 36 रन बनाए ।डायनामिक क्लब की  ओर से मंजीत ने 2 विकेट लिए ।

जवाबी पारी खेलते हुए डायनामिक क्लब की टीम  184/10 रन ही बना सकी और एक रन से मैच मयंक अकादमी ने जीत लिया ।मंजीत ने 40 राहुल ने 39 रन बनाए ,मयंक अकादमी की ओर से अरबाज़ऊद्दिन व शिवांश ने 2-2 विकेट लिए।

मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए हृदयेश द्विवेदी को  मैन ऑफ़ द मैच चुना गया ।

बाबेआली मैदान :-

तीसरा मैच :- नोकिया विरुद्ध सेकंड इंनिंग्स खेला  गया ,पहले खेलते हुए नोकिया ने 160/5 रन बनाए नवदीप ने 33 व अंकित ने 24 रन बनाए , सेकंड इंनिंग्स की ओर से वरुण अवस्थि व वरुण सिंह को क्रमशः 2-2 विकेट मिले  ।जवाबी पारी खेलते हुए सेकंड इंनिंग्स  162/7 रन बना कर मैच को 3 विकेट से जीत लिया , देवेन्द्र ने 39 v सागर ने 29 रन  बनाए ,नोकिया की ओर से रेहान ने 4 जबकि समीर ने 2 विकेट लिए ।

वरुण सिंह को  मैन ऑफ़ द मैच चुना गया

आज का चौथा :- मैच अरेरा क्लब व जी आई ए  के बीच खेला गया पहले बल्लेबाज़ी करते हुए जी आई ए ने ने पहले खेलते हुए 168/6रन बनाए ,शिवम् ने 76 व अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ी जे पी यादव  ने 43 रन बनाए ,अरेरा क्लब की ओर से कुलदीप व दिव्यांशु ने 2-2 विकेट लिए ।जवाबी पारी खेलते हुए अरेरा क्लब ने 144/7 रन बनाए  पलाश ने 45 व कुलदीप ने 37 रन बनाए ,जी आई ए की ओर से अयान व कनिष्क ने 2-2 विकेट लिए ।

मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए शिवम् द्विवेदी  को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया ।

आज खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया सैयद् साजिद अली सचिव राजीव गांधी कॉलेज ने ,इस अवसर पर उपस्थित थे एम के भटनागर व महफ़ूज़ अली ।

कल के मैच :- ओल्ड कैम्पियन मैदान

(1)नोकिया विरुद्ध रियान  प्रातः 8-30 बजे

(2)मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी विरुद्ध सेण्ट माइकल अकादमी  दोपहर 12-30 बजे

बाबेआली मैदान :-

(1)जे एल यू विरुद्ध ओफिसर्स एकादश प्रातः  8-30 बजे

(2)डी जी पी एकादश विरुद्ध पोस्टल  12-30 बजे