31.7 C
New Delhi
Monday, April 21, 2025

प्रदेश के खिलाड़ियों पर हमें गर्व : जीतू पटवारी

भोपाल। प्रदेश और देश को अधिक से अधिक पदक दिलाना ही खिलाड़ियों का लक्ष्य होना चाहिए। खेलों में मध्य प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए खिलाड़ियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह विचार प्रदेश के खेल और युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ने बुधवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में राष्ट्रीय जूनियर ताइक्वांडो चैम्पियनशिप एवं फेडरेशन कप ताइक्वांडो सीनियर चैम्पियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस मौके पर संचालक खेल और युवा कल्याण डाँ. एस.एल. थाउसेन भी मौजूद थे।

खेल मंत्री  जीतू पटवारी ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि 38वीं राष्ट्रीय जूनियर ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश राज्य ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने जहां पांच स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीतकर मध्य प्रदेश को गौरवान्वित किया। वहीं बालक वर्ग में अकादमी की टीम ने ओवर आॅल चैम्पियन का खिताब जीतकर देश की नंबर वन टीम बनने का गौरव भी हासिल किया। खेल मंत्री ने खिलाड़ियों से चर्चा कर राष्ट्रीय जूनियर ताइक्वांडो चैम्पियनशिप एवं फेडरेशन कप ताइक्वांडो सीनियर चैम्पियनशिप में अर्जित उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की। खेल संचालक डाँ. थाउसेन ने खेल मंत्री को अवगत कराते हुए बताया कि अकादमी की स्टाॅर खिलाड़ी लतिका भंडारी ताइक्वांडो के सीनियर नेशनल में लगातार पांचवी बार राष्ट्रीय चैम्पियन बनी हैं।

खेल मंत्री से भेंट करने वाले पदक विजेता  अकादमी के खिलाड़ियों में लतिका भंडारी, कुणाल ढोसले, देवांग शर्मा, आरोही जोशी, आरती सिंह, अनुराग सिकरवार, क्रिश सोनी और गौरव मालवीय शामिल थे। इस मौके पर ताइक्वांडो अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक  बी.एल.एन. मूर्ति तथा सहायक प्रशिक्षक  जगजीत सिंह मांड भी उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles