33.8 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

मध्यप्रदेश क्रिकेट अकादमी ने दिल्ली को 10 विकेट से हराया

भोपाल। इंडिया-साउथ अफ्रीका क्रिकेट अकादमी कप 2017 के अंतर्गत म.प्र. राज्य पुरूष क्रिकेट अकादमी का चैथा मैच गौड क्रिकेट स्टेडियम नोयडा पर खेला गया जिसमें अकादमी की टीम ने 7 ओवर में 36 रन बनाकर 10 विकेट से मैच जीत लिया। मध्य प्रदेश राज्य क्रिकेट अकादमी की टीम को मिली इस शानदार जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। अकादमी के तकनीकी सलाहकार एवं मुख्य प्रशिक्षक श्री मदनलाल ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की। दिल्ली की पूरी टीम मात्र 35 रनों पर सिमट गई। मदनलाल क्रिकेट अकादमी दिल्ली की ओर से दो खिलाड़ी दो अंकों तक ही पहुंच पाए। जिसमें अनभ्यान ने सर्वाधिक 11 एवं प्रदीप ने 10 रनो का योगदान दिया। म.प्र. क्रिकेट अकादमी की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए हिमांशु शिन्दे ने अच्छी बाॅलिंग का प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 3 रन देकर 6 विकेट लिये। विनय कुशवाह एवं प्रांकेश राय ने 2-2 विकेट लिये । हिमांशु शिन्दे ने 27 रन का योगदान दिया। म.प्र. क्रिकेट अकादमी की ओर से 6 विकेट और 27 रनो का दोहरा प्रदर्शन करने पर हिमांशु शिन्दे को मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles