मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट में मीडिया एकादश और बरकतुल्लाह जीते

0

भोपाल।  ओल्ड कैम्पियन मैदान पर 19 वीं अखिल भारतीय मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट प्रतियोगिता में आज चार मुकाबले खेले गये ।

पहला मैच मीडिया एकादश व ओफिसर एकादश के बीच खेला गया ,पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ओफिसर एकादश ने 190/4रन बनाए अक्षय ने 69  रन बनाए ,ईदरीस ने 40* रन बनाए,पोस्टल की  मीडिया एकादश की ओर से दीपक ने 2 विकेट लिये लिए ।

जवाबी पारी खेलते हुए मीडिया एकादश ने विवेक साध्य ‘ब्रावो’के आतिशी शतक 103* रन 35 बाल (7 चौके व 10 छक्के )व प्रभात शुक्ला के 36 रनों की मदद से 17.3 ओवरों मैं  191/3 रन बनाकर मैच को 7 विकेट से जीत लिया ,ओफिसर एकादश की ओर से नवेद ने 2 विकेट लिए ।

मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए विवेक साध्य ‘ब्रावो’ को  मैन ऑफ़ द मैच चुना गया ।

प्रतियोगिता का दूसरा मैच न्यूज़ भारती व बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के बीच खेला गया ,टॉस जीतकर पहले खेलते हुए विश्वविधालय  218/5रन बनाए वीरेंद्र ने 58 जबकि शोएब ने 59 रन बनाए ।न्यूज़ भारती की ओर से सुज़ल व जयदीप ने 2-2 विकेट लिए ।

जवाबी पारी खेलते हुए न्यूज़ भारती  टीम 141/10 रन ही बना सकी प्रशांत ने 38 रन असलम ने 30 रन बनाए ,बरकतुल्लाह विश्वविधालय की ओर से वीरेंद्र ने 3 जबकि अंकित ,शोएब व शारिक़ ने 2-2 विकेट लिए ।

मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए वीरेन्द्र भलाई को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया ।

बाबेआली मैदान :-

तीसरा मैच :- डब्लू सी आर विरुद्ध जे एस डब्लू एस के बीच खेला  गया ,पहले खेलते हुए डब्लू सी आर ने ने 112/10 बनाए संजय ने 37 व नीरज ने 14  बनाए , जे एस डब्लू एस की ओर से सुशांत ने 4 विकेट लिए ।जवाबी पारी खेलते हुए जे एस डब्लू एस ने 113/6  रन बना कर मैच को 4 विकेट से जीत लिया ,रत्नेश ने 36 रन व सुशांत ने 18 रन बनाए ,डब्लू सी आर की ओर से नीरज ने 2 विकेट लिए

सुशांत को  मैन ऑफ़ द मैच चुना गया

आज का चौथा :- मैच रेल्वे यूथ क्लब व एन सी सी सी ‘बी ‘ के बीच खेला गया पहले बल्लेबाज़ी करते हुए एन सी सी सी ‘बी ‘ ने पहले खेलते हुए 156/5 रन बनाए ,अभिजीत ने 45 मीत ने 32 रन बनाए ,रेल्वे यूथ क्लब की ओर से नवीन ने 2 राहुल ,वैभव व अभिषेक ने क्रमशः 1-1 विकेट लिए । जवाबी पारी खेलते हुए रेल्वे यूथ क्लब ने अभिषेक सिंह ने 53 अभिमन्यु ने 29 रन बनाए और कुल 160/4 रन बनाकर मैच को 6 विकेट से जीत लिया ,एन सी सी सी ‘बी’ की ओर से आदित्य को 2 जबकि सागर को एक विकेट मिला ।

मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए अभिषेक सिंह को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया ।

कल के मैच :- ओल्ड कैम्पीयन मैदान

(1)आर बी एस आर एस विरुद्ध रियान  प्रातः 8-30 बजे

(2)मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी विरुद्ध डायनामिक क्लब  दोपहर 12-30 बजे

बाबेआली मैदान :-

(1)नोकिया विरुद्ध सेकंड इंनिंग्स प्रातः 8-30 बजे

(2) जीआईए विरुद्ध अरेरा अकादमी दोपहर 12-30 बजे