भोपाल। ओल्ड कैम्पियन खेल मैदान पर आज 19 वीं अखिल भारतीय मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट प्रतियोगिता में आज चार मैच खेले गये।
पहला मैच :-नगर निगम विरुद्ध पोस्टल के बीच खेला गया ,पहले बल्लेबाज़ी करते हुए नगर निगम ने 210/4 रन बनाए विजय पारोचे ने 100 * रन बनाए ,रवि नारवारे ने 84 रन बनाए,पोस्टल की ओर से आदित्य ने 3 विकेट लिये लिए ।
जवाबी पारी खेलते हुए पोस्टल टीम 185/8 रन ही बनाए ,नितिन ने 43 रन व असद कमाल ने 31 रन बनाए नगर निगम की ओर से आरिफ़ ,जावेद व फ़हद ने क्रमशः2-2 विकेट लिए ।
इस प्रकार नगर निगम की टीम 25 रनो से विजयी हुई
मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए विजय पारोचे को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया ।
आज का दूसरा मैच न्यूज़ भारती व ऐम्स के बीच खेला गया ,टॉस जीतकर पहले खेलते हुए न्यूज़ भारती ने 136/8 रन बनाए दीपक ने 34 जबकि नवीन ने 31 रन बनाए ।ऐम्स की ओर से विशाल ने 3 विकेट लिए ।
जवाबी पारी खेलते हुए ऐम्स की टीम 87/10 रन ही बना सकी निलेश ने 22 रन बनाए ,विष्णु ,दीपक व योगेन्द्र ने क्रमशः 3-3 विकेट लिए ।

मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए दीपक को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया ।
बाबेआली मैदान :-
आज का तीसरा मैच :- आर बी एस आर सी विरुद्ध नोकिया खेला गया ,पहले खेलते हुए नोकिया ने 163/6रन बनाए रेहान ने 42समीर ने 38 बनाए , आर बी आर एस सी की ओर से जावेद 2 विकेट लिए ।जवाबी पारी खेलते हुएआर बी आर एस सी की टीम 139/10 पी सी जोशी ने 55 रन बनाए ,नोकिया की ओर से रितुंजय ,आतेंद्र व शिखर ने 2-2 विकेट लिए
रेहान खान को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया
आज का चौथा :- मैच ओफ़ीसर एकादश विरुद्ध डब्लू सी आर के बीच खेला गया ,डब्लू सी आर ने ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मात्र 134/6 रन बनाए मुबारक ने 33 ,नीरज ने 28 रन बनाए , विशाल व इदरीश ने 2-2 विकेट लिए । जवाबी पारी खेलते हुए ओफिसर एकादश ने 135/6 बनाकर मैच को4 विकेट से जीत लिया ईदरीस ने 32* रोमी व रोहित ने 24-24 रन बनाए ,दुर्गेश व नीरज ने 2-2 विकेट लिए
ईदरीस को शानदार प्रदर्शन के लिये मैन ऑफ़ द मैच चुना गया ।
मैच :- ओल्ड कैम्पियन मैदान
(1)आर बी एस आर एस विरुद्ध सेकंड इनिंग प्रातः 8-30 बजे
(2)नगर निगम विरुद्ध डी जी पी एकादश दोपहर 12-30 बजे


