हॉकी इंडिया कोचिंग एजुकेशन की तीन दिवसीय ट्रेनिंग

0

भोपाल। हॉकी इंडिया द्वारा खेल और युवा कल्याण विभाग के सहयोग से मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पर  06 से 08 अप्रैल, 2019 तक आयोजित हॉकी इंडिया कोचिंग एजुकेशन पाथवे के माध्यम से देश के विभिन्न प्रांतों से आए हॉकी प्रशिक्षकों को ट्रेनिंग प्रदान की गई। तीन दिवसीय इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में हॉकी इंडिया के परफॉर्मेंस डायरेक्टर एवं सीनियर पुरुष हाकी प्रशिक्षक डेविड जॉन,  सीनियर वूमेन साइंटिस्ट एडवाइजर एरिक वॉनिक तथा जूनियर बालक हॉकी प्रशिक्षक वी जे कुरियप्पा द्वारा प्रशिक्षकों को हॉकी खेल का तकनीकी एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान  खेल प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को हॉकी खेल कौशल में पारंगत बनाने के लिए हॉकी खेल की विधा के बारे में जानकारी हासिल की।