घुड़सवार भोलू परमार स्वर्ण पदक जीतकर बने राष्ट्रीय चैंपियन

0
Horse rider Bholu Parmar became national champion by winning gold medal
Horse rider Bholu Parmar became national champion by winning gold medal

भोपाल। मप्र राज्य घुड़सवारी अकादमी के भोलू परमार ने व्यक्तिगत स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। साथ ही यूथ क्लास में राष्ट्रीय चैंपियन बने हैं। उन्होंने राकफिलर घोड़े पर सवार होकर यह शानदार प्रदर्शन किया। उक्त स्पर्धा के दौरान उन्हाेंने यूआरबी क्लब, एंबेसी राइडिंग क्लब और चेन्नई क्लब को परास्त किया। इस स्पर्धा का रजत पदक भी मप्र राज्य घुड़सवारी अकादमी को मिला। साथ ही जूनियर ड्रेसाज भी में अकादमी को कांस्य पदक मिला हैै। इस प्रकार मप्र घुड़सवारी अकादमी को उक्त प्रतियोगिता में मंगलवार को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक समेत तीन पदक प्राप्त हुए हैं। बतादें कि अभी तक प्रतियोगिता में मप्र अकादमी की टीम ने तीन स्वर्ण, दो रजत और इतने ही कांस्य पदक जीत लिए हैं।Horse rider Bholu Parmar became national champion by winning gold medal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here