भोपाल। जबलपुर में खेली जा रही अंडर 23 वुमंस क्रिकेट प्रतियोगिता मैं आज छत्तीसगढ़ ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया । पहले बल्लेबाजी करते हुए छत्तीसगढ़ ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 86 रन बनाएं छत्तीसगढ़ की ओर से काजल मेश्राम ने 28 रनों का योगदान दिया मध्यप्रदेश की ओर से अंशुला राव और प्रियंका ने 2-2 खिलाड़ियों को आउट किया । निर्धारित लक्ष्य मध्य प्रदेश ने तमन्ना निगम के शानदार 40 रन व तरंग झा के 23 रनों की बदौलत 19 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया मध्यप्रदेश ने यह मैच 7 विकेट से जीता ।मैच मैं शानदार बल्लेबाज़ी के लिए तमन्ना निगम को प्लेअर ओफ़ द मैच चुना गया । मध्यप्रदेश ने प्रतियोगिता में लगातार तीसरी जीत दर्ज की है।

