प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में खिलाड़ियों की जमकर प्रशंसा की

0

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में रविवार को खिलाड़ियों की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में कीर्तिमान रचने वाले बरेली के कादिर खान के की सराहना की। कादिर खान ने बिहार के पटना में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स की 400 मीटर स्पर्धा के सेमीफाइनल में 47.67 सेकंड और फाइनल में 47.34 सेकंड में दौड़ पूरी कर उन्होंने कीर्तिमान रचा था।

उन्होंने केरल के अब्दुल रज्जाक के 48.34 सेकंड के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया था। वह बताते हैं कि यह उनके लिए एक अविस्मरणीय पल था। पीएम से प्रशंसा पाकर, बेहतरीन प्रदर्शन करने की ऊर्जा मिली है।

कठिन परिस्थितियों और आर्थिक तंगी को मात देते हुए कादिर ने मेहनत की मिसाल पेश की और शहर को गर्व करने का मौका दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार खान बताते हैं कि उनके पिता किसान हैं और घर की आय बेहद सीमित है। कई बार प्रतियोगिताओं में फटे जूतों में भी दौड़ना पड़ा। इसके बाद भी उन्होंने कभी धैर्य नहीं छोड़ा। निरंतर अभ्यास और मेहनत की।

सऊदी अरब में हुई एशियन अंडर-18 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडले रिले स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया था। इस उपलब्धि में भी कादिर खान ने अहम भूमिका निभाई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वह बताते हैं कि जब उन्होंने टीम के साथ पोडियम पर खड़े होकर देश का झंडा लहराया था तो यह किसी सपने से कम नहीं लगा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here