टेनिस को अलविदा कहने के बाद मिस नहीं कर रहे राफेल नडाल

0

पेरिस: राफेल नडाल ने कहा है कि वह टेनिस को अलविदा कहने के बाद इस खेल को ज्यादा मिस नहीं कर रहे हैं। 22 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नडाल ने पिछले साल प्रोफेशनल टेनिस से रिटायरमेंट लिया था। फ्रेंच ओपन 2025 के आगाज के मौके पर रोलां गैरो में पहले दिन 14 बार इस खिताब को जीतने वाले नडाल को सम्मानित किया गया। मीडिया रिपोर्ट केअनुसार नडाल ने कहा, ‘मैं टेनिस को ज्यादा मिस नहीं करता क्योंकि मुझे लगता है कि मैंने इस खेल के लिए अपना सब कुछ झोंक दिया। मैं यह सोचकर आया कि मैं कोर्ट पर नहीं जा सकता। मेरा शरीर मुझे कोर्ट पर जाने की अनुमति नहीं देता। तो बस इतना ही। मेरा मन फिलहाल शांत है।’

मीडिया रिपोर्ट केअनुसार नडाल ने कहा, ‘मैंने वह सब किया जो मैं सबसे अच्छा करियर बनाने के लिए कर सकता था और अब मैं अपने जीवन के इस नए चरण का आनंद ले रहा हूं। मुझे यकीन है कि नया चरण टेनिस करियर की तुलना में कम रोमांचक होने वाला है, क्योंकि खेल आपको जो एड्रेनलीन देता है, मुझे लगता है कि जीवन में अन्य चीजों में खोजना असंभव है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं कम खुश होने जा रहा हूं।’

इस 38 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि पिछले साल नवंबर में अपना शानदार करियर समाप्त करने के बाद से वह बिल्कुल नहीं खेले हैं और इसके बजाय उन्होंने अपनी टेनिस अकादमी और व्यावसायिक हितों पर ध्यान केंद्रित किया है। मीडिया रिपोर्ट केअनुसार उन्होंने कहा, ‘संन्यास के बाद मैंने रैकेट को छुआ तक नहीं। इसलिए बीते छह महीने से मैं टेनिस कोर्ट पर भी नहीं गया हूं, लेकिन मैं जाऊंगा। मैं किसी समय वापसी करूंगा, क्योंकि हो सकता है कभी मुझे खुद को किसी प्रदर्शनी या इस तरह की कुछ मैच खेलने के लिए तैयार करना पड़े।’

मीडिया रिपोर्ट केअनुसार डाल ने कहा कि उन्होंने संन्यास के बाद गोल्फ समेत अन्य खेल के प्रति लगाव को भी खो दिया है। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता क्यों, लेकिन मैं हाल फिलहाल में गोल्फ या कुछ और खेल रहा था और मुझे अब परवाह नहीं रहती कि मैं हार जाऊंगा या जीत जाऊंगा या फिर मैं अच्छा खेलता हूं या बुरा खेलता हूं। यह मेरे लिए एक अजीब अहसास था और ये मजाक नहीं है। ईमानदारी से कहूं तो मुझे इस तरह का अनुभव पसंद नहीं है क्योंकि मैं खेल को दूसरे तरीके से समझता हूं। हालांकि, ऐसा पहले होता था और अब मैं फिर से प्रतिस्पर्धी बनने की कोशिश कर रहा हूं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here