नई दिल्ली : वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 16 गेंदों में 36 रन की विस्फोटक पारी खेलकर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। इस छोटी लेकिन तूफानी पारी के दौरान उन्होंने कीरोन पोलार्ड का वर्षों पुराना महारिकॉर्ड भी तोड़ दिया। वैभव अब टी20 क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि हासिल कर पोलार्ड को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया और अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का शानदार नमूना पेश किया।
कैरेबियाई दिग्गज कीरोन पोलार्ड ने 843 गेंदों पर 100 टी20 छक्के पूरे किए थे। अब वैभव सूर्यवंशी ने मात्र अपनी 29वीं टी20 पारी में 514 गेंद पर ही 100 टी20 छक्के पूरे कर लिए। साथ ही वैभव सबसे कम उम्र में 100 टी20 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज भी बने हैं। इस मामले में वह रहमनुल्लाह गुरबाज से आगे निकले हैं।
टी20 में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
- 515 गेंद:वैभव सूर्यवंशी
- 813 गेंद:करनबीर सिंह
- 843 गेंद:कीरोन पोलार्ड
- 845 गेंद:रोमारियो शेफर्ड
- 850 गेंद:सीकुगे प्रसन्ना
कोहली, अय्यर, पंत और सूर्या भी पीछे
साथ ही इस पारी में तीन चौके व तीन छक्के लगाने के बाद वैभव ने इस सीजन 40 छक्के पूरे कर लिए। वह आईपीएल के एक सीजन में अब सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। पहले नंबर पर अभिषेक शर्मा हैं जिन्होंने 2024 में 42 छक्के लगाए थे। मगर अब वैभव के सामने उनका रिकॉर्ड खतरे में है।
IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय
- अभिषेक शर्मा:42 छक्के, 2024
- वैभव सूर्यवंशी:40 छक्के, 2026 (52 मैचों तक)
- श्रेयस अय्यर:39 छक्के, 2025
- विराट कोहली:38 छक्के, 2024
- सूर्यकुमार यादव:38 छक्के, 2025
- ऋषभ पंत:37 छक्के, 2018
- इशान किशन:30 छक्के, 2020
- केएल राहुल:30 छक्के, 2021


