आर.सी.सी. को हराकर अंकुर सेमीफाइनल में

0

भोपाल। आरएनटीयू/आइसेक्ट यूनीवर्सिटी द्वारा आयोजित नेटलिंक कप में  बुधवार को अंकुर क्रिकेट अकादमी और आर.सी.सी के बीच मैच खेला गया। जिसमें अंकुर अकादमी ने आर.सी.सी. को 9 विकेट से हराकर सेमीफायनल में प्रवेश कर लिया है। इससे पहले मयंक और एन.सी.सी.सी. पहले ही सेमीफायनल में पहुंच चुकी है। गुरूवार को उड़ान और अरेरा के बीच जो जीतेगा वह सेमीफाइनल में होगी।

आज के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आर.सी.सी. ने 31 ओवर में 87 रन बनाऐं। उनकी ओर से अजय ने 36 रनो की पारी खेली इसके अलावा आयुष और प्रतीक ने 6-6 रनो का योगदान दिया। अंकुर की ओर से ध्रुव अवस्थी ने 4 विकेट चटकाएं उनके अलावा अमन ने 2, मार्तंड, अभिराज और देव ने 1-1 विकेट लिऐं।

जवाब में अंकुर क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित लक्ष्य 20.1 ओवर में 1 विकेेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया। जिसमें प्रियांशु प्राण ने 57 रनों की पारी खेली जबकी विश्वास ने 12 रन बनाएं दोनो बल्लेबाज नाबाद रहे। ध्रुवराज अवस्थी रेडरोज मैन आॅफ द मैच रहे उन्हें अंपायर जीतू और सदफ सिद्धिकी ने पुरस्कृत किया।

सेमीफाइनल लाइनअप

अंकुर क्रिकेट अकादमी  विरूद्ध एन.सी.सी.सी दिनांक 12.04.2019

मयंक क्रिकेट अकादमी विरूद्ध उड़ान और अरेरा (दोनो में से एक) दिनांक 13.04.2019