31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

इंटर स्कूल टूर्नामेंट: ऐश्वर्या ने जीता टेबल-टेनिस खिताब

भोपाल। एसपीएस की ऐश्वर्या ने मानसी को 7-11, 11-8, 11-7 से हराकर आईईएस पब्लिक स्कूल में आयोजित इंटर स्कूल टेबल-टेनिस टूर्नामेंट के बालिका वर्ग का खिताब जीत लिया। जबकि बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला हिमांशु और कार्तिक के बीच गुरुवार को खेला जाएगा। दोनों ने बुधवार को सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई। कलखेड़ा स्थित स्कूल में बुधवार को बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में मानसी ने निहारिका को 7-0, 11-7 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में ऐश्वर्या ने श्रेया को 11-7, 11-9 से हराया। बालक वर्ग के सेमीफाइनल में अरविंदो स्कूल हिमांशु ने कैंपियन स्कूल के अनुष्ठान को 12-10, 9-11, 13-11 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में फ्लावर के कार्तिक ने विंध्याचल के वर्धमान कोे 11-3, 11-3 से हराया। इसके बाद हार्डलाइन मुकाबले में अनुष्ठान ने वर्धमान को 11-, 11-4 से हराया। ऐश्वर्या को 1000 रुपए, प्रमाण पत्र और गोल्ड मेडल से पुरस्कृत किया गया, जबकि मानसी को प्रमाण पत्र और 500 रुपए मिले। पुरस्कार वितरण प्राे सुनीता सिंह और सपना मालवीय ने किया। इंटर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में हिमांशु और अनुष्ठान तथा कार्तिक और वर्धमान में मुकाबले हुए, जिसमें हिमांशु और कार्तिक जीते।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles