नई दिल्ली : IPL 2028 को लेकर इस समय माहौल बनना शुरू हो गया है। इसी बीच सभी टीमों की प्लेइंग 11 और कॉम्बिनेशन पर दिग्गज क्रिकेटर अपनी-अपनी राय साझा कर रहे हैं। कई खिलाड़ी भी अपनी अलग-अलग फॉर्मेट की ऑलटाइम प्लेइंग 11 के बारे में बात कर रहे हैं। इसी कड़ी में, इंग्लिश विकेटकीपर ने अपनी ऑलटाइम T20 प्लेइंग 11 का चयन किया है। इसमें दो भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं, लेकिन सबसे खास बात यह है कि भारत के T20 विश्व विजेता कप्तान MS धोनी और रोहित शर्मा इस टीम का हिस्सा नहीं हैं।
ऑलटाइम XI से बाहर हुए धोनी और रोहित
इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज सैम बिलिंग्स ने क्रिक ट्रैकर के साथ बातचीत में अपनी ऑलटाइम टी20 की प्लेइंग 11 बताई है। उन्होंने अपनी टीम में एमएस धोनी और रोहित शर्मा को जगह नहीं दी है। बल्कि विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को ही उन्होंने दो भारतीयों के तौर पर इस टीम में चुना है। सैम बिलिंग्स आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा भी रहे हैं। वह धोनी की कप्तानी में खेल भी चुके हैं। ऐसे में उनका एमएस धोनी को इस टीम में नहीं शामिल करना सभी को चौंका सकता है। साथ ही भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 शतक लगाने वाले रोहित शर्मा भी इस टीम में नहीं हैं। रोहित की कप्तानी में भारत ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप भी जीता था।
वेस्टइंडीज के पांच सबसे प्रमुख खिलाड़ी
सैम बिलिंग्स ने अपनी टीम में क्रिस गेल और जोस बटलर को सलामी बल्लेबाज चुना है। वहीं, विराट कोहली को नंबर 3 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस ऑलटाइम टी20 प्लेइंग 11 में मिशेल स्टार्क 12वें खिलाड़ी के तौर पर मौजूद हैं। सबसे ज्यादा पांच खिलाड़ी वेस्टइंडीज के हैं, जिन्हें उन्होंने अपनी प्लेइंग 11 में शामिल किया। इसके अलावा उनकी टीम में दो भारतीय और 1-1 खिलाड़ी श्रीलंका, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान से शामिल किए गए हैं।
सैम बिलिंग्स द्वारा चुनी गई टी20 की ऑलटाइम प्लेइंग 11
क्रिस गेल, जोस बटलर, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, निकोलस पूरन, कीरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, राशिद खान, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा। (मिचेल स्टार्क-12वें खिलाड़ी)

