जोधपुर में त्रिकोणीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भोपाल क्रिकेट अकादमी की टीम होगी शामिल

0

(NST News) भोपाल. जोधपुर में होने वाली त्रिकोणीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भोपाल क्रिकेट अकादमी की 15 सदस्यीय टीम भाग लेगी। टीम का नेतृत्व प्रभु चतुर्वेदी (कप्तान) करेंगे। प्रतियोगिता की शुरुआत 15 तारीख से होगी। इसमें भोपाल के अलावा मुंबई और राजस्थान की टीमें भी मैदान में उतरेंगी। टीम के कोच अब्दुस समद और प्रत्युष चटर्जी ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार किया है और अच्छे नतीजों की उम्मीद जताई है। इस बार की टीम में युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को जगह मिली है। टीम में शामिल खिलाड़ी हैं: प्रभु चतुर्वेदी (C), पूशांक शर्मा, सचिन मंद्रानी, निखिल रघुवंशी, आयुष लोधी, अमन शुक्ला, हर्ष तिवारी, जिज्ञासा मिश्रा, अनुभव परिहार (WK), कार्तिक पटेल, शिवजीत दांगी, शौर्य गुप्ता, सूरज बघेल और पीयूष मेस्राम। खिलाड़ियों का मानना है कि यह टूर्नामेंट उनके खेल को निखारने और बड़े मंच पर प्रदर्शन का अवसर देगा। टीम प्रबंधन ने भरोसा जताया है कि खिलाड़ी पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेंगे। टूर्नामेंट में कड़ा मुकाबला होने की संभावना है, लेकिन भोपाल की टीम अपनी मेहनत और रणनीति से जीत हासिल करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here