पहले बल्लेबजी करते हुऐ सेंट जेवियर ने 26 ओवर में कुल 63 रन बनाऐं। जिसमें एडविन जोसेफ और आदित्य ने 9-9 रन बनाऐ। मयंक अकादमी के हर्षित परसाई ने 4 विकेट लिए। अकिंत मीना ने 3 और शिवांश चतुर्वेदी ने एक विकेट लिया।

जवाब में मयंक अकादमी ने दो विकेट खोकर लक्ष्य आसानी से पा लिया। जिसके लिए 8 ओवर में 2 विकेट गवांने पडे़। उनकी ओर से लविन मंधानी ने 27 रन नाबाद और सृजन ने 19 रन नाबाद बनाऐं। सेंट जेवियर के सुजल ने 1 सफलता हासिल की ।
हर्षित परसाई रेड रोज मैन आॅफ द मैच रहे। उन्हें सेंट जेवियर के कोच संतोष वर्मा, और ऐन्थनी जोसेफ ने पुरस्कृत किया।


