सेकंड इनिंग और डीजीपी एकादश की टीमें जीतीं

0

भोपाल। ओल्ड कैम्पियन मैदान पर आज 19 वीं अखिल भारतीय मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट प्रतियोगिता में आज दो मैच खेले गये ।
पहला मैच :-आर बी एस आर एस विरुद्ध सेकंड इनिंग  के बीच खेला गया ,पहले बल्लेबाज़ी करते हुए आर बी एस आर एस ने 126/10 रन बनाए प्रवीण ने 24 व अर्चित ने 19 रन बनाए,सेकंड इनिंग की ओर से सागर ने3 जबकि पुष्पेंद्र ने 2 विकेट लिए ।

जवाबी पारी खेलते हुए सेकंड इनिंग ने 127/5   रन बना लिए अमित ने 49 देवेन्द्र ने 46 रन बनाए  नगर निगम की ओर से प्रवीण ने 3 विकेट लिए ।

मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए अमित को  मैन ऑफ़ द मैच चुना गया ।

प्रतियोगिता का दूसरा मैच डी जी पी एकादश व नगर निगम के बीच खेला गया ,टॉस जीतकर पहले खेलते हुए नगर निगम 193/7रन  बनाए रवि नारवारे ने आतिशी शतक 109 रन जबकि विजय ने 22 रन बनाए ।डी जी पी एकादश की ओर से वैभव ने 4 विकेट लिए ।

जवाबी पारी खेलते हुए डी जी पी एकादश  ने 195/5 रन बनाकर मैच को 5 विकेट से जीत लिया वैभव ने 73 व राजेन्द्र सिंह ने 46 रन बनाए ।नगर निगम की ओर से रवि ने 2 विकेट लिए ।

मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए वैभव को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया ।

कल के मैच :- ओल्ड कैम्पीयन मैदान

(1)मीडिया एकादश विरुद्ध ओफिसर एकादश   प्रातः 8-30 बजे

(2बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय विरुद्ध न्यूज़ भारती   12-30 बजे

बाबेअली मैदान

(1) जे एल यू विरुद्ध डब्लू सी आर भोपाल प्रातः 9 .०० बजे

(2) रेल्वे यूथ क्लब विरुद्ध एन सी सी सी ‘बी’ दोपहर 12-30 बजे

आज मैच से पूर्व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया बी सी सी आई लेवल सी कोच संजय भारद्वाज ने जो कि गौतम गंभीर,उन्मुक्त चाँद ,नीतीश राणा जैसे कई अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ी हमारे देश को दे चुके हैं ,इस अवसर पर विशेष रूप से श्याम मूर्ति व विवेक ग़ौर मौजूद रहे ।