विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी 24 रनों से जीता

0

भोपाल। कैलाश प्रसून सारंग स्मृति बीडीसीए अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी ने लेगसी क्रिकेट अकादमी को 24 रनों से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

गौतम नगर क्रिकेट मैदान पर आज टॉस लेगसी क्रिकेट अकादमी ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।निर्धारित 40 ओवर में विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी ने 212 रन बनाएं।क्षितिज उपासने ने सर्वाधिक 58,जलज सोनी ने 28 रन और मेदांश उइके ने 20 रनों का योगदान दिया। लेगसी की और से दिव्यांश,राज,अजय,अंश और वीर ने क्रमशः एक-एक विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेगसी फ्लेक्सी की ओर से सुखमण ने 70 और राज 19 रन का योगदान दिया। विश्वास अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अभिराज ने चार विकेट और शौर्य राजपूत ने तीन विकेट लिए। लेगसी क्लब 188 रन पर आउट हो गई इस तरह विश्वास सारंग क्रिकेट एकेडमी 24 रनों से यह मैच जीत लिया। अभिराज को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here