नई दिल्ली : एशिया कप राइजिंग स्टार्स में मंगलवार (24 नवंबर) को वैभव सूर्यवंशी का तूफान देखने को मिला। उन्होंने यूएई के खिलाफ 8 छक्के और 1चौके की मदद से 16 गेंद पर अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने पारी की तीसरे ही ओवर में अर्धशतक जड़ दिया। बता दें कि लिस्ट ए क्रिकेट में भी सबसे तेज अर्धशतक वैभव के नाम है। श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज में उन्होंने 11 गेंद पर अर्धशतक जड़ा था।
यूएई के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का जड़ा। उन्होंने जाहिद अली को तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर छक्के जड़े। पहले ओवर में उन्होंने 19 रन बनाए। अगले ओवर में उन्होंने पहली ही गेंद पर इबरार को चौका जड़ा। इशके बाद पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ा। फिर छठी गेंद पर भी छक्का जड़ा। 11 गेंद पर उनका स्कोर 36 रन हो गया।


