10वीं एशिया पेसिफिक डेफ गेम्स: खेल अकादमी की बेडमिंटन खिलाड़ी गौरांशी शर्मा जीता रजत पदक

0

भोपाल: 01 से 08 दिसम्बर 2024 तक 10वीं एशिया पेसिफिक डेफ गेम्स का आयोजन मलेशिया में किया जा रहा है। मलेशिया में आयोजित इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल अकादमी की बैडमिंटन डेफ खिलाडी कु. गौराशी शर्मा ने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुये मिक्सड टीम इवेन्ट में रजत पदक अर्जित किया।

प्रतियोगिता में मिक्सड टीम इवेन्ट में गौरांशी और श्रैया सिंगला का मुकाबला कजाकिस्तान की अल्जान अखमोलोनोवा और अयाजान झुमाबेक से हुआ। 20 मिनिट चले इस मुकाबले में गौरांशी और श्रैया सिंगला की जोडी ने कजाकिस्तान को 21-11, 21-10 के अंतर से परास्त कर रजत पदक भारत को दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 06 सदस्यीय भारतीय टीम ने कजाकिस्तान को 5-0 से हराया।

भारतीय टीम इस प्रकार थी –

गौरांशी शर्मा. श्रैया सिंगला,. दक्षराज सिंह,आदित्य यादव,पीयुष 6. सौम्यदीप चक्रवर्ती।10वीं एशिया पेसिफिक डेफ गेम्स मलेशिया की पदक तालिका में भारत 7 स्वर्ण, 16 रजत और 22 सहित 45 पदकों के साथ पांचवे स्थान पर है। कोरिया पहले, ईरान दूसरे और चायना तीसरे स्थान पर है।उल्लेखनीय है कि आयोजित इस प्रतियोगिता में बैडमिंटन, कराते, कुश्ती, फुटबाल, चैस, जूडो और टेबल टेनिस खेल में 24 देशों के प्रतिभाशाली खिलाड़ी प्रतिभागिता कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here