नेशनल जूनियर एथेलेटिक्स: अकादमी के विनोद सिंह ने स्वर्ण और सोनम परमार ने जीता रजत 

0

भोपाल: 07 से 11 दिसम्बर 2024 तक 39वीं नेशनल जूनियर एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन कलिंगा स्टेडियम भुवनेश्वर (उडीसा) में किया जा रहा है।इस प्रतियोगिता में खेल अकादमी के खिलाड़ी विनोद सिंह ने स्वर्ण और कु. सोनम परमार ने रजत पदक अर्जित किये।

भुवनेश्वर (उडीसा) में आयोजित इस प्रतियोगिता में खेल अकादमी के खिलाडी विनोद सिंह ने पुरूष वर्ग 10000 मी दौड़ स्पर्धा में 29:43:39 सेकेण्ड का समय तय कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। महाराष्ट्र के खिलाड़ी गौरव घोसले ने 29:43:46 सेकेण्ड का समय लेकर रजत और हरियाणा के खिलाड़ी अरूण ने 29:43:48 सेकेण्ड का समय लेकर कांस्य पदक अर्जित किया।खेल अकादमी की खिलाडी कु. सोनम परमार ने महिला 5000 मी दौड़ स्पर्धा में 17:25:79 सेकेण्ड का समय तय कर रजत पदक अपने नाम किया।

महाराष्ट्र की खिलाड़ी प्राची देवकर ने 17:25:70 सेकेण्ड का समय लेकर रजत और उत्तरप्रदेश की खिलाड़ी नीता रानी ने 17:27:47 सेकेण्ड का समय लेकर कांस्य पदक अर्जित किया। प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दोनो पदक विजेता खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुये उन्हें अपनी बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here