12 वर्षीय माधवेंद्र ने कामनवेल्थ चेस चैंपियनशिप में दो स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। भोपाल के 12 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी माधवेंद्र प्रताप शर्मा ने कॉमनवेल्थ चेस चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन कर भारत को गर्व महसूस कराया। यह प्रतियोगिता 8 से 16 नवंबर तक मलेशिया के क्वालालंपुर में हुई, जिसमें 16 देशों के प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल थे।  माधवेंद्र ने अंडर-12 स्टैंडर्ड फार्मेट में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी उम्र से कहीं अधिक परिपक्वता और कौशल दिखाया। इसके साथ ही उन्होंने अंडर-18 ब्लिट्ज फॉर्मेट में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दो अलग-अलग वर्गों में स्वर्ण पदक जीतना उनके उभरते करियर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मध्य प्रदेश के शतरंज जगत में इस सफलता से खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने माधवेंद्र के इस प्रदर्शन को प्रेरणादायक बताया। मध्य प्रदेश शतरंज समिति ने उन्हें बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here