वैभव सूर्यवंशी ने दिखाया गुस्सा, लगातार घूर रहे पाकिस्तानी गेंदबाज को दिया करारा जवाब

0

नई दिल्ली: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के लीग मुकाबले में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, लेकिन भारतीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी प्रभावशाली रही। भले ही उन्होंने बड़ी पारी नहीं खेली, लेकिन मैदान पर रहकर उन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाजों के लिए लगातार चुनौती बने रहे। वैभव सूर्यवंशी अपनी इस पारी के दौरान गुस्से में भी नजर आए और उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ी को उसकी औकात दिखाने का भी काम किया। वैभव का गुस्से वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो पाकिस्तानी खिलाड़ी को अपनी बात कहते नजर आ रहे हैं।

वैभव सूर्यवंशी का गुस्सा फूटा, पाकिस्तानी गेंदबाज को दिया करारा जवाब

दरअसल, वैभव सूर्यवंशी और पाकिस्तानी तेज गेंदबाज उबैद शाह के बीच कहासुनी तब हुई जब पहली पारी में उबैद वैभव को गेंदबाजी कर रहे थे। गेंदबाजी के दौरान उबैद बार-बार वैभव को घूरकर देख रहे थे। यह कुछ बार दोहराया गया, लेकिन आखिरकार वैभव का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने उबैद से कहा, ‘बॉल डाल ना, बॉल डाल।’ इसके तुरंत बाद वैभव ने उनकी अगली गेंद पर जोरदार चौका लगाकर उन्हें चुप करा दिया।

आपको बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों में 3 छक्के और 5 चौकों की मदद से 45 रन बनाए। भारत के तीन विकेट इस दौरान 91 रन पर गिर चुके थे, लेकिन इसके बाद टीम की पारी पूरी तरह से लड़खड़ गई। भारत ने 19 ओवर में 136 रन बनाए, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 13.2 ओवर में 2 विकेट पर 137 रन बनाकर मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here