आई.टी.सी. ए.ई.आर ने जीता खिताब
इंदौर: षिवांगी सरिया द्वारा प्रायोजित 19वी आई.टी.सी. प्रीमियर लीग रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेन्ट का खिताब आई.टी.सी. ए.ई.आर ने जीता। इंदौर टेनिस क्लब में यह रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेन्ट 26 अप्रेल से 04 मई, 2025 तक आयोजित किया गया। जिसमें 12 टीमों ने भाग लिया जो कि लीग कम नाक आउट पद्धति पर खेला गया।
04 मई, 2025 को होनेवाला स्पर्धा का फाइनल अतिवर्षा के कारण स्थगित करना पड़ा एवं यह मैच आई.टी.सी. साहिल मेट्रोपोलियन एवं आई.टी.सी. ए.ई.आर के मध्य दिनांक 10 मई को खेला गया जिसमें आई.टी.सी. साहिल मेट्रोपोलियन, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5.5 ओवरों में 47 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसके जवाब में आई.टी.सी. ए.ई.आर ने 7 ओवरों 2 विकेट खोकर 49 रन बना लिए। इस प्रकार आई.टी.सी. ए.ई.आर ने 4 विकेट से जीत दर्ज की।
स्पर्धा का गरिमामय समापन समारोह नमन बेनुगोपाल, षिवांगी सरिया की ओर से, अनिल धूपर, महासचिव, अखिल भारतीय टेनिस संघ एवं अनिल महाजन, अध्यक्ष म.प्र.टेनिस संघ, के मुख्य आतिथ्य में किया गया। समारोह का संचालन सतीष रावत, द्वारा किया गया। फाइनल्स में मैन ऑफ द मैच देवांष मेहता एवं मैन ऑफ द सीरीज का खिताब विक्रंात चिमनानी ने हासिल किया।


