- छत्तीसगढ़ की सुश्री संजू देवी, भारतीय टीम में थी शामिल, गोल्ड मेडल से उन्होंने छत्तीसगढ़ को कराया गौरवान्वित
नई दिल्ली: जापान के Aichi-Nagoya में ईरान को 37-34 से हराकर भारतीय महिला कबड्डी टीम ने अपना खिताब बचाए रखा और लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता. यह टीम का चौथा एशियाई गेम्स का गोल्ड मेडल है और इस एशियन गेम्स में भारत को तीसरा गोल्ड मेडल मिला है.
छत्तीसगढ़ की संजू देवी भारतीय टीम में शामिल थी इस गोल्ड मेडल से उन्होंने छत्तीसगढ़ को भी गौरवान्वित कराया, साथ ही छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ विक्रम सिंह सिसोदिया इस ऐतिहासिक मैच में उपस्थित रहे
सिसोदिया जी ने छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी से संजू देवी की बात कराई उन्होंने संजू देवी एवं भारतीय टीम को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी
सिसोदिया जी ने बताया की छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन माननीय मुख्यमंत्री एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के मार्गदर्शन में लगातार खेल एवं खिलाड़ियो के विकास के लिए प्रयास कर रहा है और आगे होने वाली सभी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियो का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रयास करता रहेगा, जिससे राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सके
उन्होंने बताया कि स्टेडियम में live भारतीय महिला कबड्डी टीम का गोल्ड जीतना और विदेशी धरती पर जन-गण-मन की गूंज सुनना—एक अविस्मरणीय, गर्व भरा पल रहा।


