केके सिंगल और रामगोपाल–कुलदीप युगल के फाइनल में
स्पोर्ट्स रिपोर्टर। भोपाल। केके गंगवार ने रामगोपाल को हराकर 32वीं रिलायंस ट्रॉफी इंटर प्रेस बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां मंगलवार को फाइनल में उसका सामना अजीत सिंह या रामकृष्ण यदुवंशी में से किसी एक से होगा। इधर युगल में रामगोपाल और कुलदीप सिंगोरिया की जोड़ी फाइनल में पहुुंच गई है। उनका सामना नीरज मिलन और वर्मा की जोड़ी से होगा। ओपन कैटेगरी में अनंत– हर्ष और गौरव सेंगर– मंजीत की जोड़ियां फाइनल में पहुंची है। महिला युगल का फाइनल लतिका– खुशबू और सौफिया–एमन की जोड़ी के बीच होगा। जबकि मिश्रित युगल के फाइनल में अनंत–मेघा और यूवी–पवन की जोड़ी आमने–सामने होंगी। दूसरे दिन युगल मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई के लिए मप्र वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनव्वर पटेल उपस्थित थे।
टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण मंगलवार दोपहर 12.00 बजे किया जाएगा। पुरस्कार वितरण रिलायंस मप्र के मेंटोर फरहान अंसारी, संयुक्त संचालक खेल बालूसिंह यादव, सुबोध श्रीवास्तव, यूज लोकेटर के डायरेक्टर फैसल मीर और आयोजन संरक्षक मृगेंद्र सिंह करेंगे।
परिणाम एक नजर में
- केके विवि रामगोपाल 15–8, 15–9
- कुलदीप–रामगोपाल विवि अजीत सिंह रामकृष्ण यदुवंशी 15–14, 15–12
- नीरज मिलन– वर्मा विवि तरुण गुरू–साद सिद्दीकी 15–6, 15–8
- अनंत– हर्ष विवि मनोज मिश्रा– नीरज मिलन 15–11, 15–7
- मंजीत– गौरव विवि मनोज– अरविंद 15–5, 15–8
- सौफिया–एमन विवि फयूना–स्नेहा 15–14, 5–15, 15–11
- लतिका– खुशबू विवि यूवी दीपा 15–13, 15–8.


