- मोहन, शशि, सुशील,सचिन, दामोदर और केके की विजयी शुरुआत
- डबल्स मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे
स्पोर्ट्स रिपोर्टर। भोपाल। मोहन द्विवेदी, सुशील सिंह ठाकुर, शशि शेखर, सचिन मदनानी, दामोदर प्रसाद आर्य और कृष्णकांत गंगवार ने अपने–अपने मुकाबले जीतकर 32वीं रिलायंस ट्रॉफी इंटर प्रेस टेबल–टेनिस प्रतियोगिता में विजयी शुरुआत की है। ओपन ग्रुप में प्रदीप अय्यर, अभिषेक श्रीवास्तव, रोशनलाल और मेहबूब खान ने भी जीत से आगाज किया है, जबकि महिला वर्ग में मेघा और खुशबू ने फाइनल में जगह बना ली है। भोपाल खेल पत्रकार संघ द्वारा टीटी नगर स्टेडियिम में आयोजित इस प्रतियोगिता में 80 खिलाड़ी भागीदारी कर रहे हैं। पहले दिन सिंगल के मुकाबले खेले गए। जबकि दूसरे और आखिरी दिन रविवार को सिंगल के बचे मैचों के अलावा डबल्स मैचों की शुरुआत होगी। रविवार को ही प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण भी किया जाएगा। इससे पहले टूर्नामेंट का उदघाटन संयुक्त संचालक खेल बालू सिंह यादव, मप्र रणजी टीम के पूर्व कप्तान ब्रजेश तोमर ओमी, वरुण चौधरी, बीडीसीए के उपाध्यक्ष डॉ. सुशील सिंह ठाकुर, टीटी नगर स्टेडियम प्रभारी डॉ. रवींद्र ठाकुर, पूर्व राष्ट्रीय टेबल–टेनिस खिलाड़ी सुनयन चतुर्वेदी, मप्र बॉक्सिंग अकादमी के चीफ कोच रोशनलाल और आयोजन संरक्षक मृगेंद्र सिंह ने किया। संचालन इंटरनेशनल कमेंटेटर दामोदर प्रसाद आर्य ने किया। 
परिणाम इस प्रकार है
- अभिषेक श्रीवास्तव विवि तरुण गुरू 11–6, 11–7
- मोहन द्विवेदी विवि ईश्वर सिंह यादव 11–0, 11–4
- सुशील सिंह ठाकुर विवि इंद्रजीत मौर्य 16–18, 11–7, 11–9
- शशि शेखर विवि नवेद इशरत 11–4, 11–2
- सचिन मदनानी विवि रामकृष्ण यदुवंशी 11–7, 11–9
- दामोदर प्रसाद आर्य विवि साद सिद्दीकी 11–8, 11–7
- केके विवि वामिक खान 7–11, 11–7, 11–6
- अजय मौर्य विवि जगदीश कुशवाह (जग्गू) 11–6, 11–7
- अनूप सक्सेना विवि अंकुर श्रीवास्तव 11–8, 10–11, 11–2
- नवनीत राठी विवि शायन खान 11–0, 11–3
- नीरज विवि अफगान 11–4, 11–3
- प्रदीप अय्यर विवि मुकेश 11–4, 11–5,
- अभिषेक विवि सुनील पंड्या 11–6, 11–5
- रोशनलाल विवि असद 11–0, 11–7,
- मेहबूब खान विवि चंद्रप्रकाश 11–8, 8–11, 11–7
- दामोदर प्रसाद आर्य विवि तरुण गुरू 11–4, 11–7
- मेघा विवि सौफिया खान 11–3, 11–2
- स्नेहा विवि फयूना विवि 11–8, 11–0.


