मप्र शूटिंग अकादमी के 9 खिलाड़ी नेशनल स्क्वाड कैंप के लिए चयनित, 5 खिलाड़ी वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल।   मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल स्क्वाड कैंप में जगह बनाई है। भारतीय राइफल संघ द्वारा आयोजित यह प्रशिक्षण शिविर 11 से 26 अप्रैल 2026 तक नई दिल्ली के Dr. Karni Singh Shooting Range में आयोजित किया जाएगा। इस कैंप में अकादमी के कुल 9 खिलाड़ी शॉटगन इवेंट में हिस्सा लेंगे। चयनित खिलाड़ियों में प्रगति दुबे, मनीषा, नीरू, वर्षा बर्मन, श्रेष्ठ सिसोदिया, वंशिका तिवारी, मानसी रघुवंशी, शिवानी रैकवार और ज्योतिरादित्य सिसोदिया शामिल हैं।

वर्ल्ड कप में 5 खिलाड़ी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कैंप के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रगति दुबे, नीरू, मनीषा, वर्षा बर्मन और वंशिका तिवारी का चयन ISSF World Cup के लिए भारतीय टीम में किया गया है। यह प्रतियोगिता 29 अप्रैल से 11 मई 2026 तक कजाकिस्तान के अल्माटी में आयोजित होगी।

मंत्री ने दी बधाई

खेल मंत्री Vishwas Kailash Sarang ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही आधुनिक खेल सुविधाओं का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here