भोपाल: विधायक कप अंडर, 12 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी ने आरसीसी को 210 रन से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।मैच में गेंदबाज वेद पाठक और बल्लेबाज तन्मय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को आसान जीत दिलाई।
गौतम नगर मैदान पर खेली जारी प्रतियोगिता में आज RCC ने टॉस जीत कर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया।मयंक अकादमी ने पूरे ओवर खेलते हुए 330 रन बनाए जिसमें तन्मय ने 113 और मानस ने 43 रन बनाए। फज़िल् ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी RCC मात्र 120 के स्कोर पे आल आउट हो गई ।वेद पाठक ने 5 और दक्ष ने 2 विकेट लिए। वेद पाठक को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ दी मैच दिया गया।


