Royal Challengers Bangalore के हेड कोच एंडी फ्लावर ने कर्ण शर्मा की जमकर तारीफ की

0

नई दिल्‍ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हेड कोच एंडी फ्लावर ने कर्ण शर्मा की जमकर तारीफ की, जिन्‍होंने रविवार को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ शानदार लड़ाई की। आरसीबी को केकेआर के खिलाफ आईपीएल 2024 के 36वें मैच में आखिरी ओवर में जीत के लिए 21 रन की जरुरत थी और उसके प्रमुख बल्‍लेबाज डगआउट पहुंच चुके थे। तब कर्ण शर्मा ने मिचेल स्‍टार्क द्वारा किए पारी के आखिरी ओवर में तीन छक्‍के जमाए और आरसीबी को जीत के बेहद करीब पहुंचाया। आरसीबी दुर्भाग्‍यवश 1 रन से मैच हार गई। आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर ने ड्रेसिंग रूम में भाषण देते समय कर्ण शर्मा की जमकर तारीफ की। आरसीबी ने इसका ए‍क वीडियो पोस्‍ट किया, जिसमें फ्लावर ने कर्ण शर्मा को ब्रायन लारा कहा।

आरसीबी की करीबी हार
एंडी फ्लावर ने ड्रेसिंग रूम में कहा, ”कर्ण शर्मा, ब्रायन लारा? मैच हाथ से फिसल चुका था, लेकिन अंत में गजब की लड़ाई की। गेंद से भी अच्‍छी लड़ाई की।” एंडी फ्लावर ने अपने गेंदबाजों के प्रयास की तारीफ की और कहा कि उन्‍होंने पहली बार हमला किया। आरसीबी के हेड कोच ने कहा, ”हमारे गेंदबाजों को देखना शानदार रहा। यह पहला मौका रहा जब हमारे गेंदबाजों ने बल्‍लेबाजों पर हमला किया।” पता हो कि आईपीएल 2024 में आरसीबी की यह 8 मैचों में छठी हार रही। वह इस समय प्‍वाइंट्स में आठवें स्‍थान पर हैं। आरसीबी के लिए प्‍लेऑफ में पहुंचना बेहद मुश्किल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here